उत्तर प्रदेश आगरा बाह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ए के शर्मा का विशाल जन सभा कल दोपहर 11 बजे बटेश्वर में पूजा अर्चना के बाद स्वर्गीय पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के गांव का करेंगे भ्रमण भाजपा नेता सुग्रीव सिंह चौहान द्वारा बाह के नरहौली गांव में कराया जा रहा कार्यक्रम पिनाहट जिला आगरा के विधान सभा क्षेत्र बाह के नरहौली गांव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ए के शर्मा 10 नवंबर को पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता सुग्रीव सिंह चौहान के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और जन सभा के माध्यम से जनता की नब्ज टटोलेन्गे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ए के शर्मा के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं मंगलवार को कारीगर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते नजर आए।और कार्यक्रम को सफल बनाने व अधिक भीड़ जुटाने के लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान ने बाह जैतपुर और पिनाहट तीनो ब्लॉकों में स्वयं प्रचार और प्रसार करने में जुटे हुए है।पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता सुग्रीव सिंह चौहान अपने सैकडो कार्यकर्ताओं के साथ दिन और रात गांव गांव गली गली ग्रामीणों को भाजपा के एक विशाल कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष ए.के. शर्मा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले बटेश्वर में भोलेनाथ के दर्शन करेंगे तत्पश्चात दोपहर 12 बजे जनसभा स्थल के लिए रवाना होंगे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव चौहान ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष ए.के. शर्मा की आगरा में यह पहली जनसभा है ।जो ऐतिहासिक होगी। जनसभा में देशभर में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी सरकारी योजनाओं के लिए लोगों को जागरुक किया जाएगा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान ने सभी क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की
तपेंद्र सिंह राजपूत ब्यूरो चीफ आगरा