उत्तर प्रदेश ज.मेरठ महिला थाने में मुकदमे से सेना के जवान का नाम निकालने में हुई सौदेबाजी का वीडियो अफसरों तक पहुंच गया और।

0
194

उत्तर प्रदेश ज.मेरठ महिला थाने में मुकदमे से सेना के जवान का नाम निकालने में हुई सौदेबाजी का वीडियो अफसरों तक पहुंच गया। वीडियो में महिला थाना प्रभारी मोनिका जिंदल ने विवेचक रितु (आरोपी पक्ष) से मुकदमे से नाम निकालने के लिए एक लाख की मांग की है।
आरोपी पक्ष ने बताया कि इतनी रकम देने में असमर्थ हैं। तब महिला दरोगा कहती है कि सेना के जवान की एक माह की तनख्वाह ही तो है। उसके बाद भी आरोपी पक्ष ने लगातार मदद की गुहार लगाई। तब भी महिला थाना प्रभारी और दरोगा ने नाम निकालने के बदले एक लाख से रेट कम नहीं किया।
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले एसएसपी ऑफिस में एक शिकायती पत्र आया था। शिकायत पत्र देने वाला होमगार्ड था और उसने बताया कि उसका एक रिश्तेदार सरधना के एक गांव में रहते हैं। रिश्तेदार के परिवार की एक महिला ने दहेज उत्पीड़न के साथ दुष्कर्म की धारा भी मुकदमे में लगवा दी थी।

महिला का देवर सेना में जवान है जिसकी पोस्टिंग नागालैंड में है। उसको भी नामजद कराया गया। धारा-376 हटाने के एवज में महिला थाना प्रभारी और विवेचक ने एक लाख की डिमांड की है। इस मामले की जांच एसपी देहात कर रहे हैं।

सह सम्पादक सुशील रस्तोगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here