उत्तर प्रदेश बहराइच के अंतरराष्ट्रीय विश्वहिन्दू परिषद अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया का भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में हुआ भव्य स्वागत।

0
180

अंतरराष्ट्रीय विश्वहिन्दू परिषद अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया का भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में हुआ भव्य स्वागत।

उत्तर प्रदेश बहराइच आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कार्यकर्ताओं व संगठन में उत्साह जगाने हेतु अंतरराष्ट्रीय विश्वहिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने भारत नेपाल सीमा क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओ में उत्साह जगाया। चुनाव से संबंधित मार्गदर्शन हेतु अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया जी का कार्यक्रम रुपईडीहा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संपन्न हुआ। ब्लाक नवाबगंज के बरवलिया कस्बे में ऋषभ त्रिपाठी के यहां 1 बजे पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया।बैठक व जलपान के बाद रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज कस्बे में संगठन के जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा के यहां आयोजित कार्यक्रम मे तोगड़िया जी का भव्य स्वागत किया गया।इस कार्यक्रम में ह्रदय प्रसाद तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गेश मिश्रा, राम भारत सिंह, इंद्र बली सिंह, बृज नरेश श्रीवास्तव, ललित त्रिपाठी, शैलेंद्र मिश्रा सतीश पाठक, अरुण पाठक, चंद्र प्रकाश मिश्रा, सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने हिन्दू रक्षानिधि के रूप में एक थैली भेंट की।सीमावर्ती क्षेत्र में जगह जगह पर कार्यकर्ताओ द्वारा तोगड़िया जी का भब्य स्वागत किया गया।

नईम खान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here