उत्तर प्रदेश मेरठ में सरे बाजार रोमियो का उतरा बुखार ।

0
242

उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में प्रदेश सरकार के मुखिया। योगी आदित्यनाथ के महिलाओं की सुरक्षा को लेकर। गंभीरता से कार्य करते हुए बनाई गई। महिला सुरक्षा एंटी रोमियो स्क्वायड। की फिर से एक बार पोल खुलती नजर आ रही है।
जी हां आपको बता दें। कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने। महिलाओं की सुरक्षा के लिए। एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया था। जो महिलाओं की सुरक्षा। एवं महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न को। रोकने के लिए टीम बनाते हुए। प्रदेश के सभी जनपदों में तैनात की गई थी। परंतु आज एक बार फिर मेरठ में। इसी एंटी रोमियो स्क्वायड पर सवाल उठते दिखाई दिए। सवाल उठे भी क्यों ना। सौहदे खुलेआम महिलाओं के साथ जहां विगत समय में मुंडाली थाना क्षेत्र में एक छात्रा से रेप का प्रयास करते नजर आए। तो वही आज कक्षा 10 की एक छात्रा के साथ। परीक्षा देने जाते समय मेडिकल थाना क्षेत्र के। पीवीएस चौकी क्षेत्र के। एल ब्लॉक शास्त्री नगर में। सौहदे छेड़छाड़ करते नजर आए। जिसके चलते शोहदे की इस हरकत से परेशान छात्रा की बहन ने। मौके पर ही सरेराह खुद ही। सौहदे को सबक सीखने की ठान। जमकर चप्पलों से पिटाई कर डाली।
देखने वाली बात यह है। कि जहां कल जुम्मे की नमाज को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। तो वही आज सौहदे सरे राह एक बेटी को छेड़ते रहे। और उसकी बहन सौहदे की पिटाई करती रही। परंतु आसपास पुलिस का। या महिला की सुरक्षा में तैनात। एंटी रोमियो स्क्वाड का। कहीं नामोनिशान नहीं था। मनीष सिंह की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here