उत्तर प्रदेश की रायबरेली ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के गाव गंगेहरा गुलालगंज निवासिनी महिला ने गांव के ही एक शख्स उसकी भूमधरी जमीन पर जबरन करने वाले व्यक्ति पर आरोप लगाया ।महिला ने शख्स पर आरोप लगाते हुए तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर कब्जा दिलाए जाने हेतु न्याय की गुहार लगाई।
गंगेहरा गुलालगंज निवासिनी अनीता पत्नी ओमप्रकाश ने तहसीलदार को दिए गए शिकायती पत्र देकर बताया। कि भूमि गाटा संख्या 818/0.142 स्थित ग्राम गंगेहरा गुलालगज है।जो कि महिला की भूमीधरी भी है। उस पर गांव के ही एक दबंग व्यक्ति द्वारा भूमि पर मौजूद पेड़ो की बिक्री भी की जा रही है।जबकि राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल द्वारा भूमि की पैमाइश कराई जा चुकी है। उसके बाद भी शख्स द्वारा कब्जा नहीं हटाया जा रहा है और विरोध करने पर जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है।
शिवदीप चौरसिया