उत्तर प्रदेश ललितपुर के नईबस्ती गांधी नगर मे माँ बीजासेन सिद्धपीठ स्थान पर पहुंचे उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उप्र ने दर्शन किये और प्रार्थना की ।

0
103

उत्तर प्रदेश ललितपुर के नईबस्ती गांधी नगर मे माँ बीजासेन सिद्धपीठ स्थान पर पहुंचे उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उप्र ने दर्शन किये
सभी के स्वस्थ व कल्याण की कामना की
ललितपुर। मुन्ना सिंह धानुक उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उप्र शासन के ललितपुर प्रथम नगर आगमन पर उन्होंने श्री श्री 1008 माँ वीरलोचनी बीजासेन भवानी सिद्ध योग पीठ गांधीनगर नईबस्ती में माँ भगवती के दर्शन किये।इस अवसर पर सिद्ध योग पीठ के समस्त पदाधिकारियों ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया।
गौरतलब है ललितपुर के प्रसिद्ध श्री श्री 1008 माँ वीरलोचनी बीजासेन भवानी सिद्धयोग पीठ ट्रस्ट समाज के कल्याण के लिए समर्पित है।ट्रस्ट के द्वारा लोगों की मदद समय-समय पर की जाती रही है।एक धर्मार्थ उद्देश्य के साथ जनकल्याण का कार्य किया जाता है।
मुन्ना सिंह धानुक उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उप्र शासन के साथ अशोक कुमार(अनन्त सरकार) राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संघ (ट्रेड यूनियन),सुरेश उटमालिया कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रमोद प्रेमी प्रदेश अध्यक्ष सिद्धपीठ पहुंचे।सभी ने माता रानी के दर्शन किये और सभी की खुशहाली की कामना की। उन्होंने माँ वीरलोचनी बीजासेन सिद्धपीठ मंदिर में माँ बीजासेन देवी की पूजा-अर्चना की और प्रदेश के विकास और सबके कल्याण के प्रार्थना की। मैया की कृपा अनवरत सब पर बरसती रहे और हर घर धन-धान्य से भरा रहे तथा सभी स्वस्थ एवं आनंदित रहें,यही कामना की।
सिद्धपीठ की ओर से सभी अथितियों को प्रतीक चिन्ह,गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गुरुमाता मालती देवी, ट्रस्टी दिलीप घावरी,प्रबंध निदेशक जयेश बादल,विकास बासु घावरी महासचिव,गीता मिश्रा बरिष्ठ प्रबक्ता, पूजा कश्यप पत्रकार,संगीता बाल्मीकि,रवि पंथ,कामता विश्वकर्मा, खुशीलाल राय,करन साहू ,कुंजबिहारी बाबरा,मयंक बांगरेले,कपिल घावरी, प्रियंक करोसिया,सनी बाबरा,आदर्श करोसिया,संदीप धौलपुरिया सहित सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे।
रिपोर्टर सुरेंद्र सपेरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here