उत्तर प्रदेश ललितपुर में भारतीय जनता पार्टी ने दीपावली पर्व पर कार्यकर्ताओं को बांटे कमलदीप, स्टीकर और बंधनवार

0
165

उत्तर प्रदेश ललितपुर में भारतीय जनता पार्टी ने दीपावली पर्व पर कार्यकर्ताओं को बांटे कमलदीप, स्टीकर और बंधनवार

 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशा अनुसार प्रदेश कार्यालय से भेजे गए कमलदीप, मेरा परिवार भाजपा परिवार के स्टीकर एवं बंधनवार गांधीनगर प्रथम व द्वितीय सेक्टर के बूथ स्तर कार्यकर्ताओं को बांटे गए। नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल जी ने बताया कि जिले में संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को कमलदीप, एवं बंधनवार दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर बांटे गए, उक्त सामग्री बूथ में रहने वाले जिले के पदाधिकारियों को भी बांटी जाएगी। बूथ कार्यकर्ताओं को प्रदेश से भेजी गई सामग्री पसंद आई, कार्यकर्ताओं ने अपने घर के दरवाजे पर बंधनवार एवं स्टीकर लगाए! मनीष अग्रवाल जी ने बताया की पार्टी सदैव अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है। सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि स्टॉल लगाकर लोगों को मोबाइल से मिस कॉल करवा कर सदस्यता दिलवा रहे हैं आम जनमानस भी पार्टी के साथ जुड़कर राष्ट्र हित में आहुति दे रहा, सदस्यता लेने के लिए
7505403403 पर मिस कॉल करें। निर्वाचन आयोग द्वारा 1 नवंबर को नई वोटर लिस्ट प्रकाशित हो चुकी है, जो भी नए वोटर है वो अपना नाम प्रारूप 6 भर के लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं, पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रारूप 6 बांटे जा रहे है। इस दौरान नगर महामंत्री दीपक पाराशर,नगर उपाध्यक्ष रमन सरदार,अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष नितिन पंथ, सोशल मीडिया प्रभारी अवधेश शर्मा शौर्य,सेक्टर सयोंजक रामस्वरूप शर्मा,जगदीश राजपूत
बूथ अध्यक्ष मनीष झा,राकेश पंथ,शिवम पाराशर,वेदप्रकाश लिटोरिया,मनोज पंथ मौजूद रहे।
रिपोर्टर सुरेंद्र सपेरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here