एक महिला का आरोप है कि सिपाही से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से रेप किया।
झांसी में एक सिपाही द्वारा महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि सिपाही से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से रेप किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। महिला ने शिकायत करने की बात कही तो शादी करने का झांसा दिया। लेकिन, बाद में मुकर गया। अब महिला की तहरीर पर सीपरी बाजार थाना पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
डायल 112 में तैनात है सिपाही
मूलरूप से इटावा के महेवा गांव निवासी ध्रुव यादव (27) यूपी पुलिस में सिपाही है। फिलहाल उसकी पोस्टिंग झांसी में डायल 112 में है। पीड़ित महिला ललितपुर की रहने वाली है। महिला का कहना है कि कुछ समय पहले ध्रुव से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और कुछ ही दिनों बाद उनके बीच नजदीकी बढ़ गई। ध्रुव ललितपुर जाकर एक-दो बार मिलकर भी आया। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
झांसी बुलाकर होटल में किया रेप
महिला की शादी 5 साल पहले हो चुकी है। आरोप है कि 22 फरवरी को सिपाही ध्रुव ने चित्रा चौराहे के पास एक होटल में बुलाया। वहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। जब महिला ने शिकायत करने की बात कही तो उसने शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद वह यौन शोषण करता रहा।
महिला ने कुछ माह पहले शादी करने का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। इस पर महिला ने सीपरी बाजार थाना में पहुंचकर सिपाही के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 328 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी संजय शुक्ला का कहना है कि आरोपी सिपाही की तलाश की जा रही है।
आर सी साहू सम्पादक