उत्तर प्रदेश इटावा सैंफई उत्तर प्रदेश निर्माण निगम विश्वविद्यालय में किये जा रहे कार्यों का हिसाब समय से दे और ।।

0
132

उत्तर प्रदेश इटावा सैंफई उत्तर प्रदेश निर्माण निगम विश्वविद्यालय में किये जा रहे कार्यों का हिसाब समय से दे

सैंफई कार्यदायी संस्था यूपीआरएन विश्वविद्यालय में किये जा रहे कार्यों का हिसाब समय से दे मार्च 31 सैफई (अनिल कुमार पाण्डेय)  उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में निर्माण एवं मेन्टिनेन्स का कार्य देख रही संस्था राजकीय निर्माण निगम द्वारा कुछ दिनों से लगातार हड़ताल करने की धमकी दी जा रही है तथा सम्बन्धित ऐजेन्सी के विद्युत ईकाई द्वारा बार-बार काम को बाधित किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में ऐजेन्सी के द्वारा किये गये कार्यों का सत्यापन कराया जा रहा है। जैसे ही कार्यों से सम्बन्धित सत्यापन हो जायेगा अतिशीध्र ऐजेंसी का भुगतान कर दिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भुगतान में विलंब का मुख्य कारण यह है कि सम्बन्धित ऐजेन्सी द्वारा कार्यों का हिसाब समय से नहीं दिया जाता है। इसके अलावा कुछ जगहों पर कार्यो की गुणवत्ता तथा काम समय से नहीं होने की भी शिकायत मिल रही है। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित ऐजेन्सी से यह अपेक्षा की जाती है कि समय से नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य कर समय से बिल प्रस्तुत करे। उन्होंने यह भी कहा कि सम्बन्धित ऐजेंसी द्वारा विश्वविद्यालय के आवश्यक सेवाओं जिसमें विधुत व्यवस्था तथा अग्निशमन सुरक्षा के सुचारू संचालन में पूरी तत्परता रखने की अपेक्षा की जाती है इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि हाल के दिनों में प्रदेश के कुछ संस्थानों में आग लगने की घटनायें सामने आयी हैं। इसको देखते हुए विश्वविद्यालय ने सम्बन्धित निर्माण कार्यदायी संस्था तथा विश्वविद्यालय के अनुरक्षण विभाग के अधिकारियों को आगाह किया है तथा उन्हें इस सम्बन्घ में निर्देशित कर दिया गया है कि अग्निशमन से सम्बन्घित समस्त सुविधााओं को समय से सुव्यवस्थित करते हुए चीजों को चुस्त-दुरूस्त रखें। यदि इस सम्बन्ध में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही देखने को मिलती है तो सम्बन्घित अभियन्ता एवं निर्माण कार्यदायी संस्था की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही यदि किसी प्रकार की लापरवाही के कारण विश्वविद्यालय में कहीं भी आग लगने की कोई घटना होती है तो सम्बन्धित अभियन्ता व कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के खिलाफ विश्वविद्यालय क्रिमिनल केस दर्ज कर कार्यवाही करेगा।

रामकुमार राजपूत
सह स्टेट ब्यरो चीफ
उत्तर प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here