उत्तर प्रदेश इटावा सैंफई विश्वविद्यालय के सर्जरी तथा न्यूरो सर्जरी वार्ड में दो अज्ञात मरीज भर्ती हुऐ और ।

0
265

इटावा सैंफई विश्वविद्यालय के सर्जरी तथा न्यूरो सर्जरी वार्ड में दो अज्ञात मरीज भर्ती

उत्तर प्रदेश इटावा सैफई 20 अक्टूबर (अनिल कुमार पाण्डेय)। उ0प्र0 आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के सर्जरी वार्ड के बेड नं0 56 तथा न्यूरो सर्जरी वार्ड के बेड नं0 13 पर दो अज्ञात मरीज पिछले कुछ दिनों से भर्ती हैं। इन मरीजों की उम्र लगभग 15 वर्ष  एवं 25 वर्ष है। जिसमें से सर्जरी वार्ड में भर्ती 15 वर्षीय मरीज जिसकी स्थिति काफी ठीक हो चुकी है अपने बारे में अभी कुछ भी बताने में असमर्थ है। वहीं न्यूरो सर्जरी वार्ड में भर्ती 25 वर्षीय मरीज अपना नाम कुलदीप पुत्र राम अवतार, निवासी फर्रूखाबाद बता रहा है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक डा0 आदेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों की स्थित में काफी सुधार हो चुका है। उन्होंने बताया कि ये मरीज क्रमशः डा0 सोमेन्द्र पाल सिंह एवं डा0 अहमद अंसारी की देख रेख में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों की स्थित में पहले से काफी सुधार है। उन्होंने यह भी कहा कि इन अज्ञात मरीजों के बारे में या इसके सगे-सम्बन्धियों के बारे में किसी के पास कोई जानकारी उपलब्ध हो या कोई व्यक्ति जानकारी लेना चाहे तो विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय, सर्जरी वार्ड, न्यूरो सर्जरी वार्ड या नर्सिंग अधीक्षिका लवली जेम्स से सम्पर्क कर सकता है।
फोटो परिचय- सर्जरी तथा न्यूरो सर्जरी वार्ड में भर्ती अज्ञात मरीज ।

रामकुमार राजपूत
सह स्टेट ब्यूरो चीफ
उत्तर प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here