उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंत्री कौशल किशोर के घर सबसे बड़ा खुलासा यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है।

0
157

मंत्री कौशल किशोर के घर सबसे बड़ा खुलासा यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ।

लखनऊ में बेगरिया फरीदीपुर स्थित केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर के पास ही एक और मकान है। जिसमें उनका बेटा विकास किशोर और उसके साथी रुकते थे। जहां रात में दारू पार्टी और हार-जीत की बाजी की महफिल सजती थी। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ। जब वहां विकास किशोर के दोस्त विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मंत्री के बेटे की पिस्टल से मारी गई। मंत्री के बेटे विकास किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR हुई है। लाइसेंस निरस्त होगा।

जांच में सामने आया कि यहां जुआ की हार-जीत में हुए विवाद के बाद ही उसकी हत्या की गई है। इसको विकास किशोर के साथियों ने अंजाम दिया। वहीं मृतक विनय की मां छाया ने हत्या के खुलासे के लिए सांसद के दबाव में आकर होने की बात कही और पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग है। सांसद कौशल किशोर इस बात से इनकार कर रहे हैं कि यहां पर शराब और जुआ होता था, लेकिन उनके परिवार के लोग कई बार विवादों के घेरे में आए हैं।

इसी घर में विनय की हत्या की गई है। घर में रात में पार्टी हुई। फिर जुए के विवाद में हत्या।
इसी घर में विनय की हत्या की गई है। घर में रात में पार्टी हुई। फिर जुए के विवाद में हत्या।
मंत्री के बेटे पर FIR, पिस्टल लाइसेंस निरस्त होगा

डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि विकास किशोर पर आर्म्स एक्ट-30 के तहत FIR दर्ज की गई है। विकास की लाइसेंसी पिस्टल से उसके दोस्तों ने विनय को गोली मारी थी। विकास की लापरवाही से उसका पिस्टल साथी के हाथ लग गई, जिससे घटना हुई। लाइसेंसी शस्त्र को रखने में लापरवाही और दुरुपयोग करने के आरोपों में FIR दर्ज की गई है। वहीं शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।

चारबाग से आई मीट और शराब, पांच लोगों ने की थी पार्टी

पुलिस की जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त मंत्री के घर पर मृतक विनय समेत छह लोग और घटना के वक्त चार लोग मौजूद थे। रात करीब एक बजे अरुण प्रताप, सौरभ, अजय, अंकित और शमीम बाबा रात को मंत्री के घर गए थे। विनय वहीं मौजूद था। इसके बाद इन लोगों ने जुआ खेलने की तैयारी की। सौरभ और अजय शराब-मीट लेने चारबाग चले गए। जहां से लौटने के बाद जुआ के साथ खाना-पीना हुआ।

विनय के जुआ में करीब 12 हजार हारने के बाद विवाद की स्थित उत्पन्न हो गई। अंकित ने कल फिर जुआ होने की बात कह सौरभ और अरुण उर्फ बंटी को घर भेज दिया। इसके बाद विनय अंकित पर साजिश के तहत पैसा हरवाने की बात कह भिड़ गया। अंकित कमरे में तकिये के नीचे रखी विकास किशोर की पिस्टल उठा लाया और गोली मारने की धमकी दी। इस पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। अजय और शमीम ने विनय को पकड़कर लिया। इसी दौरान अंकित ने उसके सिर पर गोली मार दी। उसकी मौत होने पर घर के पीछे के रास्ते से बदमाशों के आने की कहानी रची।

ये विनय की मां छाया हैं। उन्होंने हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
ये विनय की मां छाया हैं। उन्होंने हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

विनय की मां ने कहा कि पैसे के लिए मारा गया बेटा, सीबीआई जांच हो

बेगरिया गांव विनय श्रीवास्तव विकास किशोर के साथ ही रहता था। उसकी मां छाया का आरोप है कि पुलिस ने सांसद के दबाव में गलत खुलासा किया है। पुलिस ने मामला तूल न पकड़े इसलिए मनगढ़न्त स्टोरी बना दी। उन्होंने कहा कि विनय जुआ तो दूर शराब छूता तक नहीं था।

पूरी घटना पैसे को लेकर हुई है। विकास ने अपनी एक्सयूवी मेरे नाम से खरीदी थी। जबकि बेटे द्वारा खरीदे गए 6500 वर्गफीट के प्लाट में अरुण सिंह उर्फ बंटी हिस्सेदार था। जो घटना के वक्त मौजूद था। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई से पूरे मामले की जांच कराई जाए।

विनय के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर दोनों तरफ से जाम लगा दिया।
विनय के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर दोनों तरफ से जाम लगा दिया।
मंत्री के परिवार का विवादों से पुराना नाता

केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के बड़े बेटे आकाश किशोर 19 अक्टूबर 2020 में किडनी फेल होने के चलते मौत हो गई थी। वह नशे का आदी था। जिसके बाद सांसद कौशल किशोर ने नशा मुक्त आन्दोलन अभियान शुरू किया।

उनका छोटा बेटा आयुष के खिलाफ मडियांव थाने में मार्च 2021 में खुद पर गोली चलने का मुकदमा दर्ज करवाया था। जांच में सामने आया कि अपने ही एक करीबी को फंसाने के लिए साले आदर्श से गोली चलवाई थी।

जिसके बाद आयुष के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई थी। वहीं उसकी पत्नी अंकिता ने पूरे परिवार पर कई आरोप लगाए थे। वहीं अपने हाथ की नस काट कर आत्महत्या की कोशिश की थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

ये तस्वीर विनय की हत्या के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों की है।
ये तस्वीर विनय की हत्या के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों की है।
मंत्री के बेटे की पिस्टल से चली थी गोली

जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर आकाश कुलहरि के मुताबिक केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के लखनऊ स्थित घर में विनय श्रीवास्तव का खून से लथपथ शव कमरे में बेड के पास मिला था। उसके सिर पर गोली मारी गई थी। वारदात को मंत्री के बेटे विकास उर्फ आशू की लाइसेंसी पिस्टल से अंजाम दिया गया। शव के पास से ही पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली थी।

मृतक की शिनाख्त विनय श्रीवास्तव (30) के तौर पर हुई। वह मंत्री के बेटे विकास का दोस्त था। वारदात मंत्री के दुबग्गा स्थित घर पर गुरुवार रात 2 से 2.50 बजे के बीच हुई। जहां वारदात हुई, उस घर में मंत्री का बेटा विकास रहता था।

घटना के समय घर में पांच लोग अजय, अंकित, शमीम, अरुण प्रताप और सौरभ थे। जिसमें से अरुण और सौरभ थोड़ी देर बाद चले गए थे। विनय जुए में 12 हजार हार गया था। जिसके बाद वह पिस्टल निकाल लाया। उसके बाद उनके बीच विवाद और बढ़ गया। फिर अंकित ने विनय के सिर पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

बेटे विकास किशोर के साथ केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर। (फाइल फोटो)
बेटे विकास किशोर के साथ केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर। (फाइल फोटो)
विनय के परिजनों ने किया था हंगामा

घटना के बाद मंत्री ने सफाई दी है कि वारदात के वक्त उनका बेटा विनय के साथ नहीं था। वहीं, मृतक के परिजनों ने बेटे की हत्या को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पहले पोस्टमॉर्टम हाउस और फिर दुबग्गा के पास शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया था। जिसे आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खत्म कर दिया था।

हत्या के बाद की खबर पढ़ सकते हैं

छीना-झपटी में लगी विनय को गोली; कौशल किशोर के बेटे की पिस्टल से चली थी गोली

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के लखनऊ स्थित घर में विनय श्रीवास्तव की हत्या जुए में हुए झगड़े में हुई थी। विनय मंत्री के बेटे विकास का दोस्त था। पुलिस ने उसकी हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकित, अजय और शमीम बाबा के रूप में हुई है। जुए में हार-जीत को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद छीना-झपटी होने लगी। इसी दौरान गोली चलने से विनय की मौत हो गई ।

आर सी साहू सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here