उत्तर प्रदेश गोन्डा गैरइरादतन हत्या करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

0
152
उत्तर प्रदेश गोन्डा
गैरइरादतन हत्या करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस ने गैर इरादतन हत्या करने के वांछित अभियुक्त जयराम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने परिजनों के साथ मिलकर वादी कल्लू राम यादव पुत्र स्व0 रामअचल यादव ग्राम दौलतपुर माफी थाना छपिया जनपद गोण्डा व उसकी पत्नी को गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा था। जिससे वादी की पत्नी की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी थी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. जयराम पुत्र सुकई नि0 दौलतपुर माफी थाना छपिया जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-145/22, धारा 323,304,504,506 भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 अरूण कुमार गौतम मय टीम।

 

 

 

बाबू खान की खास रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here