उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर अपर जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र विपणन शाखा पड़री का किया निरीक्षणअवशेष धान का प्रेषण करते हुए कृषकों के भुगतान की कार्यवाही समयबद्ध कराये सुनिश्चित -अपर जिलाधिकारी मीरजापुर

0
89

उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर अपर जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र विपणन शाखा पड़री का किया निरीक्षणअवशेष धान का प्रेषण करते हुए कृषकों के भुगतान की कार्यवाही समयबद्ध कराये सुनिश्चित -अपर जिलाधिकारी मीरजापु 20 जनवरी 2023- जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल ने तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया। विपणन शाखा, क्रय केन्द्र पड़री-निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी श्रीमती दिपिका बर्नवाल उपस्थित रही। केन्द्र पर टोकन सूची चस्पा पाया गया। क्रय केन्द्र पर खरीद हेतु 537 किसानों द्वारा सम्पर्क किया जाना सम्पर्क रजिस्टर में अंकित पाया गया। केन्द्र पर 252 किसानों से 1364.20 मी0टन धान की खरीद के सापेक्ष 1271.20 मी0टन धान का प्रेषण मिल को किया गया है। तथा 223 किसानों का भुगतान किया गया है। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि अवशेष धान का प्रेषण व कृषकों के भुगतान की कार्यवाही समयबद्ध कराना सुनिश्चित करें तथा टोकन के अनुसार पारदर्शी तरीके से क्रय करना सुनिश्चित करें।
गुड़िया सम्पादिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here