उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर ना किसी की नजर लागे मेरे राम की नगरिया को विंध्याचल के रोडवेज परिसर स्थित विंध्य महोत्सव में लोक कलाकारों ने बिखेरा जलवा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोक कलाकारों ने भक्ति

0
148

उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर ना किसी की नजर लागे मेरे राम की नगरिया को विंध्याचल के रोडवेज परिसर स्थित विंध्य महोत्सव में लोक कलाकारों ने बिखेरा जलवा

प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोक कलाकारों ने भक्त गीतों से तीर्थ यात्रियों को किया सराबोर

मीरजापुर 26 मार्च 2023- चैत्र नवरात्रि विंध्याचल में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के विशेष प्रयास से विंध्याचल रोडवेज परिसर में आयोजित विंध्य महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम विंध्याचल नवरात्र मेले में आने वाले देश के कोने कोने के तीर्थयात्रियों को लुभा रहा है। भजन संध्या, देवी गीत कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने देवी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। विंध्य महोत्सव के चतुर्थ दिवस के अवसर पर लखनऊ से पधारे विभु वाजपेई के गीतों पर लोग झूमने को विवश हुए, वाराणसी से आए कथक नृत्य के फनकार विशाल कृष्णा ने अपने कथक नृत्य के जरिए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या देवी गीतों के क्रम में जौनपुर से आए भजन कीर्तन रामायण के क्षेत्र में ख्यातिलब्ध लोक कलाकार आशीष पाठक ने अपनी टीम के साथ जय हो गणपत राजा, मेरी विनती सुन कर आजा…. प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। प्रभु राम की नगरी का वर्णन करते हुए उन्होंने सुनाया ना किसी की नजर लागे, मेरे राम की नगरियां को… लोक कलाकार आशीष पाठक के भजनों पर झूमने के लिए विवश हुए देवी भक्तों की आस्था उत्साह और मांग पर उन्होंने पुनः शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के विशाल वैभव का वर्णन करते हुए अपने गीतों के माध्यम से शेर पर सवारी, हथवा में कटारी प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। देवी गीतों के क्रम को उन्होंने आगे बढ़ाते हुए दहेज प्रथा पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कब तक अपने भारत की बेटी, दहेज की बलिवेदी पर चढ़ती रहेगी प्रस्तुत कर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी दिव्या मित्तल अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रकाश शुक्ल द्वारा सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं माता की चुनरी प्रदान कर उनका मंच पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी वीएस, जिला कमांडेंट होमगार्ड बीके सिंह, पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी नगर परमानंद कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी गण, गणमान्य जन मौजूद रहे।
गुड़िया सम्पादिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here