उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण अभियान के लक्ष्य पूर्ति के लिये जनपद में किया गया वृहद वृक्षारोपण और ।

0
90

उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण अभियान के लक्ष्य पूर्ति के लिये जनपद में किया गया वृहद वृक्षारोपण

प्रदेश के राज्यमंत्री कारागार, अपर मुख्य सचिव व जिलाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर आयोजित कार्यक्रम का किया गया शुभारम् राज्यमंत्री व अधिकारियों के द्वारा वृक्षारोपण कर जल वायु व पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

आक्सीजन व संतुलित पर्यावरण का बचाये रखने के लिये वृक्ष लगाना सभी की जिम्मेदारी -सुरेश राही

समृद्ध एवं संतुलित पर्यावरण के लिये वृक्ष आवश्यक -जिलाधिकारी

आज के अभियान में निर्धारत 7507591 लक्ष्य के सापेक्ष 7507591 पौधो का किया गया पौधरोपण

मीरजापुर 22 जुलाई 2023- प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण अभियान के लक्ष्य के पूर्ति के लिये आज जनपद मीरजापुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पहाड़ी विकास खण्ड के मोहनपुर भवरख पहाड़ी पर आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश के राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही एवं नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव प्राविधिक शिक्षा उ0प्र0 शासन कल्पना अवस्थी, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात राज्यमंत्री कारागार एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीशा राही के द्वारा पीपल, बरगद, आदि का पौध रोपित कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, वन संरक्षक, जिला अध्यक्ष भाजपा बृज भूषण सिंह, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजी0 राम लौटन बिन्द, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी इन्द्रमणि पाण्डेय के अलावा अन्य जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों व स्कूली बच्चों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही ने उपस्थित सभी जन समुदाय व बच्चों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील करते हुये अंधा धुंध पेड़ो को कटान को रोकते हुये लोगो को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु आगे आने की आवश्यकता हैं। उन्होने कहा कि कोई भी जन अभियान केवल सरकार व अधिकारियों की जिम्मेदारी न होकर बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी हैं तथा सभी लोग अपने जिम्मेदारी व दायित्व को समझते हुये अधिक से अधिक वृक्ष लगाये। उन्होने कहा कि घर, बगीचे या खुले स्थान पर जहां जिस भी पौधे की लगाने की आवश्यकता हो उसे लगाया जाय प्रत्येक वृक्ष में कुछ न कुछ औषिध मिलता हैं जो मानव, जीव, जन्तु किसी न किसी के काम अवश्य आता हैं। उन्होने कहा कि पौध लगाने के साथ ही उसे बचाने का भी संकल्प लेना चाहिये। वृक्ष कम होने के साथ ही पर्यावरण में आक्सीजन की भी कमी हो रही हैं यदि वृक्ष न लगाया गया तो आगे आने वाली पीढ़ी को आक्सीजन मिलना मुश्किल हो जायेगा। उन्होने सभी मीडिया बन्धुओ से अपील करते हुये कहा कि वे अपने आस पास कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाये।
इसके पूर्व अपर मुख्य सचिव प्राविधिक शिक्षा कल्पना अवस्थी ने गांव के बच्चों के साथ वृक्षारोपण किया तथा उन्हे चित्रकला, आर्ट बुक व आर्ट बाक्स गिफ्ट के तौर पर प्रदान किया।
राज्यमंत्री कारागार व अन्य अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि समृद्ध एवं संतुलित पर्यावरण को बचाये रखने के लिये वृक्ष का होना आवश्यक हैं। उन्होने कहा कि लोगो को ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया जाय। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुरक्षित करने एवं स्वस्थ्य एवं निरोग जीवन जीने के लिये सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहियें। पौधो को लगाने से ही हम अपने पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने भी लोगो से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील करते हुये बताया कि पुलिस विभाग के द्वारा प्रत्येक थाना एवं चिहिन्त सार्वजनिक खाली जमीनो पर वृक्षारोपण कराया जा रहा हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न सी0बी0एस0सी0 व प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के द्वारा कराये गये प्रकृतिक चित्रण प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को राज्यमंत्री कारागार व उपस्थित सभी अन्य अधिकारियों के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में राज्यमंत्री कारागार के पहंुचने पर पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
प्रभागीय वनाधिकारी अरविन्द राज मिश्र ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्य को पूर्ण करने के क्रम में जनपद मीरजापुर को 8875761 पौधे रोपित किये जाने का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया गया हैं। जिसमें आज 22 जुलाई 2023 को आयोजित कार्यक्रम में 7507591 पौधरोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं, शेष 1351110 पौध 15 अगस्त 2023 को अभियान चलाकर पौधरोपण किया जायेगा। लक्ष्य को पूर्ण करने के लिये वन विभाग सहित कुल 26 विभागो को वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि आज के अभियान में निर्धारत 7507591 लक्ष्य के सापेक्ष 7507591 पौधो को पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 अजय प्रताप सिंह, डी0सी0 मनरेगा मो0 नफीस, उपायुक्त एन0आर0एल0एम अनय मिश्रा, क्वार्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन विनोद श्रीवास्तव एवं अरूण कुमार मिश्र के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी द्वारा किया गया।
गुड़िया सम्पादिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here