उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर जिलाधिकारी ने सपरिवार स्टेडियम पहुंचकर किया वृक्षारोपण और ।

0
124

उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर जिलाधिकारी ने सपरिवार स्टेडियम पहुंचकर किया वृक्षारोपण

विंध्यधाम, गंगातट पर जिलाधिकारी ने किया देववृक्ष का पौधरोपण

मीरजापुर 22 जुलाई 2023- वृक्षारोपण अभियान के तहत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल सपरिवार स्टेडियम पहुंचकर पीपल, बरगद सहित अन्य प्रतातियों के पौधो का पौधरोपण किया। इस अवसर पर गगनदीप व पुत्री अद्विका व आव्याना ने भी पूरे उत्साह पूर्वक कई पौध का पौधरोपण किया। स्टेडियम में अपर जिलाधकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह सहित अन्य सभी अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी विन्ध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी दरबार के समीप व गंगा तट पर स्थित पक्काघाट पर कल्पवृक्ष का पौधरोपण किया। जिलाधिकारी ने विधिपूर्वक भूमिपूजन कर अपने कर कमलों से कल्पतरू का वृक्षारोपण किया। पुरोहित के रूप में पंडित दिनेश कुमार ने मंत्रोच्चारण कर विधि विधान से समस्त कार्य संपन्न कराया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभानु सिंह, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय उपस्थित रहे।
गुड़िया सम्पादिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here