उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर ऐतिहासिक कूप को नष्ट कर रहे ड्रमंडगंज बाजार के अराजक तत्व, अराजक तत्वों को नही है प्रशासन का डर

0
114

उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर

ऐतिहासिक कूप को नष्ट कर रहे ड्रमंडगंज बाजार के अराजक तत्व

इस तरह का कुंआ बनवाने में खर्च होंगे दस लाख रुपए

ड्रमंडगंज/हलिया (मीरजापुर)।देवहट ग्राम पंचायत के ड्रमंडगंज बाजार स्थित रामलीला मैदान में प्रसिद्ध शिव मंदिर पर एक प्राचीन, मजबूत व ऐतिहासिक कूप है जिसको बाजार के ही कुछ अराजक तत्व मिलकर नष्ट कर रहे हैं।देवहट-ड्रमंडगंज के ग्राम प्रधान कौशलेंद्र कुमार का रामलीला मैदान में ही आवास है किन्तु अराजक तत्वों के भय से वे ऐतिहासिक कूप को नष्ट होते देखकर भी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।
बताया जाता है कि ड्रमंडगंज बाजार के रामलीला मैदान स्थित भगवान भोलेनाथ का मंदिर और कूप का निर्माण ड्रमंडगंज बाजार के मुखिया माताभीख ने करवाया था।आज भी मुखिया के चौथी पीढ़ी के संतानों के शिव मंदिर के पास मकान हैं। मुखिया माताभीख के परिवार के कुछ सदस्य मध्यप्रदेश में भी अपना निवास स्थान बना लिये हैं।
दो वर्ष से रामलीला मैदान स्थित भगवान भोलेनाथ के प्रसिद्ध मंदिर पर कुछ अराजक तत्वों की कुदृष्टि पड़ गयी है और वे अराजक तत्व धीरे-धीरे करके मुखिया माताभीख के द्वारा बनवाए गए कूप के साक्ष्य को मिटाने का कार्य कर रहे हैं। ग्राम प्रधान कौशलेंद्र कुमार, बीडीओ हलिया,व जिलाधिकारी का ध्यान ड्रमंडगंज बाजार के रामलीला मैदान स्थित ऐतिहासिक कूप की ओर आकृष्ट कराया गया है।

प्रधान सम्पादिका गुड़िया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here