उत्तर प्रदेश ज.मेरठ यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल सरिता शर्मा ने चेन्नई में आयोजित नेशनल मास्टर एथलेक्टिस खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है।

0
145

उत्तर प्रदेश ज.मेरठ यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल सरिता शर्मा ने चेन्नई में आयोजित नेशनल मास्टर एथलेक्टिस खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। मेरठ पहुंचने पर शुक्रवार को मेरठ जोन के एडीजी राजीव सबरवाल ने सरिता शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सरिता शर्मा मूल रूप से मेरठ में गांव बढ़ला कैथवाड़ा की रहने वाली हैं। फिलहाल उनका परिवार मेरठ शहर के जागृति विहार में रहता है। सरिता की पोस्टिंग वर्तमान में सहारनपुर जनपद मे है 35वीं बटालियन पीएसी लखनऊ में आयोजित उप्र पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने के बाद सरिता का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया था। चेन्नई में यह प्रतियोगिता 27 अप्रैल से एक मई तक चली।

दो हजार मीटर (स्टेपल रेस) में सरिता ने गोल्ड मेडल जीता है। पांच हजार मीटर दौड़ में उनका दूसरा स्थान रहा। 400 मीटर (हर्डल) और 4×4000 रेस में सरिता शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सरिता ने नेशनल प्रतियोगिता में कुल चार मेडल अपने नाम दर्ज किए, जिनमें एक गोल्ड है। सरिता शुक्रवार को मेरठ आईं। यहां उन्हें एडीजी राजीव सबरवाल ने सम्मानित किया। सरिता ने अपनी जीत का श्रेय बड़ी बहन अंजना शर्मा को दिया है जो स्पोटर्स ऑफिसर हैं।

सह सम्पादक सुशील रस्तोगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here