उत्तर प्रदेश ज.ललितपुर कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर के द्वारा महिलाओ ने महिला कानून के साथ उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में दी जानकारी

0
91

उत्तर प्रदेश ज.ललितपुर कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर के द्वारा महिलाओ ने महिला कानून के साथ उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में दी जानकार
जाखलौन के साप्ताहिक बाजार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया विधिक जागरूकता कैंप

माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर चन्द्रोदय कुमार के निर्देशानुसार अक्षयदीप यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर के दिशानिर्देशन में दिनांक 16.04.2023 को तहसील ललितपुर के कस्बा जाखलौन के साप्ताहिक बाजार में महिलाओ और कस्बासियो को विधिक साक्षरता प्रदान करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता शेर सिंह यादव ने बाजार करने आई महिलाओं को बताया के वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से अपने सम्मान को बचा सकती है और समानता के अधिकार की सुरक्षा कर सकती है। महिलाओ को स्वयं अपनी शक्ति को पहचाना होगा और स्वयं अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। महिलाओं को वर्तमान में हिंसा से बचने के लिए अपने आपको आधुनिकरण के बदलाव के साथ अपने आपको बदलना होगा।महिलाओं को घरेलू हिंसा,बलात्कार,भरण पोषण ,दहेज उत्पीड़न,बाल विवाह,छेड़खानी,साइबर हिंसा,अनैतिक देह व्यापार,खरीद – फरोख्त जैसी समस्याओं से कैसे निदान पाए इस विषय पर चर्चा की और महिलाओ को उनके अधिकारो के बारे में बताया। टेली लॉ कार्यक्रम के रिटेनर अधिवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह चौहान ने गागर में सागर भरते हुए महिलाओ के संपत्ति में अधिकार,अनुकम्पा नियुक्ति एवं सरकार व नालसा द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए स्वयं की शक्ति पहचानने का आह्वान किया। और बाजार खरीदारी करने आए लोगों को उपभोक्ता कानून की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्षेत्र के बारे में बताया।एक ग्रामीण के ऑनलाइन ठगी के शिकार होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए जागो ग्राहक जागो के अंर्तगत हर क्रय की गई वस्तु की सम्पूर्ण जानकारी का अधिकार ग्राहक को है उसके लिए उसे दुकानदार से सवाल जवाब करना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र के युवा अधिवक्ता प्रवेश शर्मा ने ग्रामीणों को बताया कि दाम्पत्य जीवन की पुनर्स्थापना के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आवेदन देकर मदद ले सकते है।
इस दौरान मौके पर पंडित अरुण कुमार शर्मा, नरेंद्र कुशवाहा, संतोष प्रजापति,मुरारी कुशवाहा, मनोज सैनी, नंदू परिहार, नीरज शर्मा ,सुरेंद्र वर्मा ,संतोष नामदेव के अलावा कई महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे। आर सी साहू सम्पादक गुड़िया सम्पादिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here