उत्तर प्रदेश ज.ललितपुर शहर के सबसे बड़े फीडर नंबर 3 पर होने वाली अघोषित कटौती से परेशान होकर आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

0
288

ललितपुर उत्तर प्रदेश शहर के सबसे बड़े फीडर नंबर 3 पर होने वाली अघोषित कटौती से परेशान होकर आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष नितिन पंथ (सोनू कोरी) के नेतृत्व में ललितपुर जनपद में चरमराई विधुत व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी महोदय को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी महोदय को दिया नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की स्थिति काफी दयनीय है। नगर में घण्टों अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों एवं वृद्धों को काफी समस्या उत्पन्न हो रही है।
ऐसी स्थिति में उपजिलाधिकारी से नगर में की जा रही अघोषित विद्युत कटौती को बन्द कराने की माग की जिसमे उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया के जल्द ही विद्युत आपूर्ति सही ढंग से नगर वासियों को सुचारू की जाएगी ज्ञापन मे नितिन पंथ(सोनू कोरी) नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा वैभव गुप्ता नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, गोल्डी राजपूत नगर मीडिया प्रभारी, अवधेश शर्मा नगर सोशल मीडिया संयोजक के हस्ताक्षर रहे
संवाददाता सुरेंद्र सपेरा
ललितपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here