उत्तर प्रदेश बहराइच भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के अब्दुल्लागंज वन रेंज में वन विभाग और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम जंगल में गश्त के दौरान जंगल

0
235

अब्दुल्लागंज जंगल मे अवैध शिकार करते नेपाली युवक बन्दूक सहित गिरफ्तार

 

उत्तर प्रदेश

बहराइच भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के अब्दुल्लागंज वन रेंज में वन विभाग और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम जंगल में गश्त के दौरान जंगल मे शिकार करते एक नेपाली शिकारी को उस समय धर दबोचा जब वह बंदूक के साथ जंगल मे शिकार की तलाश में घने जंगल मे घूम रहा था।

उक्त जानकारी देते हुए वन क्षेत्राधिकारी अब्दुल्लागंज

अहमद कमाल सिद्दीकी ने बताया कि शाम 5:30 बजे वन विभाग के दरोगा आज्ञा राम, राम विनाद यादव, रमेश चन्द वन रक्षक सुरेश कुमार एसएसबी के सहायक सब इंस्पेक्टर बीरबल सिंह और जवान सुनील और गाड़ी चालक देवरे सुधाकर के साथ संयुक्त रूप से जंगल मे गश्त पर थे। तभी चरदा कक्ष संख्या 02 वन विश्राम ग्रह के पास संदिग्ध अवस्था मे एक युवक बन्दूक लिये जंगली जानवर के शिकार की तलाश में घूमते दिखाई पड़ा पूछताछ करने उसने बताया कि वह शिकार की तलाश में आया था। पकड़े गये युवक की पहचान उदय राज पुत्र जगदीश निवासी पटवारी पुरवा थाना हिरिमनिया जिला बांके नेपाल के रूप में हुई है।अवैध रुप से जंगल मे शिकार के आरोप में वन विभाग ने अवैध असलहा को जब्त करते हुये वन अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

 

नईम खान

उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here