उत्तर प्रदेश बहराइच में शान्ति पूर्ण तरीके से मनायी गयी होली और ।

0
230

शान्ति पूर्ण तरीके से मनायी गयी होली

उत्तर प्रदेश बहराइचभारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र रुपईडीहा बाजार समेत गांवो में भी होली की धूम देखने को मिली। रुपईडीहा कस्बा,पचपकरी, पोखरा, रंजीतबोझा, बक्सीगांव आदि क्षेत्रों में सुबह से शुरू हुई होली की हुडदंग दोपहर तक चलती रही रंग भरी पिचकारी लिए छोटे छोटे बच्चों के समूह होली खेलते दिखे। क्षेत्र के गांवों में बैड बाजों के साथ गीत गाते, गुलाल उड़ाते एक दूसरे से गले मिलते लोग देर रात घर घर जाकर होली मिलते रहे।
होली रुपईडीहा थाना क्षेत्र के 1 सौ 72 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। सोमवार को लोगो ने कोविड 19 की परवाह किए बिना होली खेली एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया।सोमवार की शाम 4 बजे लोग रुपईडीहा राम जानकी मंदिर पर एकत्र हुए।यहां वक्तताओं ने होली को जुलूस में चलकर मनाने की अपील की। रुपईडीहा कस्बे की जामा मस्जिद के सामने होलिका स्थल पर अपने पुलिस दल के साथ पहुँचे एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने राहत की सांस ली और कहा कि 9 बजे तक सभी 1 सौ 72 स्थानों पर होलिका दहन हो गया।चिन्हित स्थानों पर पुलिस कर्मी मौजूद रहे। रुपईडीहा कस्बे के वयोवृद्ध समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल ने बताया कि होलिका दहन स्थल कटहरी बाग था।आबादी बढ़ती गयी यह क्षेत्र भी चारों ओर से आवासों से घिर गया।जामा मस्जिद रुपईडीहा के सामने प्राचीन काल से होलिका दहन हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल बन चुका है।दहन स्थल पर दिन में कस्बे की महिलाओं ने पूजा की।रात 8:30 बजे सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।इस आयोजन में प्रमुख भूमिका सुशील बंसल,अनिल अग्रवाल, बलराम मिश्र आदि की रही।

नईम खान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here