उत्तर प्रदेश बहराइच होली के दिन कुछ महिलाओं के समूह ने एक महिला की इज्जत बचाई और ।

0
297

उत्तर प्रदेश बहराइच होली के दिन समूह की महिलाओ ने बचाया एक महिला की इज्ज़त।

उत्तर प्रदेश बहराइच रुपईडीहा स्थानीय थाना से मात्र 04 किलोमीटर दूर स्थित गोकुलपुर गांव मे कल होली के दिन जय माँ दुर्गा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने एक महिला को उस समय दरिंदों से बचा लिया जब यह दरिंदे उससे छेड़खानी कर रहे थे। उक्त जानकारी देते हुए समाजिक कार्यकर्ता व देहात संस्था के पवन कुमार यादव ने बताया कि कल होली के दिन कारितास इण्डिया के सहयोगी देहात संस्था द्वारा स्वरक्षा परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोकुलपुर मे जय माँ दुर्गा स्वमं सहायता की महिलाओ ने एक सबाना नामक महिला को कुछ दरिंदो से बचा लिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर के निकट समूह की महिलाए होली की धूल उड़ाने जा रही थी तभी कुछ गुन्डे आ गये और एक महिला से छेडखानी करने लगे।तभी समूह की सभी महिलाओ ने विरोध करके उन गुन्डों से उक्त महिला को छुड़ाया। और अपने गांव ले गयीं। इसके बाद समूह की महिलाओ ने मुझे फोन करके सारी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद महिलाओं ने थाने पर फ़ोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अपने महिला आरक्षी के साथ पुलिस गाड़ी से घटना स्थल पर पहुंचे।पुलिस टीम पहुंचने से पहले गुन्डे वहां से भाग निकले। और उक्त असहाय महिला को गाडी मे बैठा कर उसके घर बाबागंज पहुचाया। दरिंदों से छुड़ाने मे महिला समूह की निशा,क्रान्ति, कुल्फा आदि की महिलाओ का बिशेष सहयोग रहा। अगर पुलिस घटना स्थल पर तुरंत पहुंच जाती तो गुन्डे पुलिस के गिरफ्त मे होते।

नईम खान
उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here