उत्तर प्रदेश बहराइच09 नवम्बर धान खरीद का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार केे साथ खाद्य एवं रसद विभाग के धान क्रय केन्द्र व राजकीय गोेदाम विशेश्वरगंज का औचक निरीक्षण कर केन्द्र प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता से धान खरीद के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और ।

0
127

उत्तर प्रदेश बहराइच09 नवम्बर धान खरीद का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार केे साथ खाद्य एवं रसद विभाग के धान क्रय केन्द्र व राजकीय गोेदाम विशेश्वरगंज का औचक निरीक्षण कर केन्द्र प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता से धान खरीद के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने केन्द्र प्रभारी श्री गुप्ता को निर्देश दिया कि क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों का नियमानुसार टोकन के अनुसार धान की खरीद की जाय और समय से भुगतान भी सुनिश्चित कराया जाय। क्रय केन्द्र पर आने वाले किसानों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं मुहैया करायी जाय। ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके अलावा खरीदे गये धान के समुचित रख-रखाव की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाय।

बाबू खान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here