उत्तर प्रदेश मेरठ अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

0
94

 

 

उत्तर प्रदेश मेरठ  में अवैध निर्माण पर लगातार बुलडोजर चल रहा है। मेरठ में शनिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। शहर में ये कॉलोनियां प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से बनी थीं। शासन ने सख्ती दिखाई, तो MDA की टीम इन पर बुलडोजर चलाने पहुंची। लावड़, पल्लवपुरम सहित शहर के अन्य इलाकों में 7 अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से गिराया गया।
अवैध रूप से बस रही थीं कॉलोनियां
प्राधिकरण की टीम पल्लवपुरम से लेकर अन्य इलाकों में घूमी, जहां बिना नक्शा पास कराए कॉलोनियां अवैध रूप से विकसित हो रही थीं। लावड़, पल्लवपुरम में शमसुद्दीन नाम के शख्स की कॉलोनी को MDA ने बुलडोजर से तोड़ दिया। कॉलोनी का गेट, दफ्तर और सड़क तोड़ी गई, जबकि अंदर बने मकानों को नहीं गिराया गया।

अफसरों ने कहा कि मकानों को कानूनी कार्रवाई के तहत अलग से गिराया जाएगा। मेरठ में 4 जोन के 16 सब जोन में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार एक्शन हो रहा है।

100 से अधिक अवैध निर्माणों की बनी लिस्ट

MDA सचिव चंद्रकांत तिवारी ने बताया कि 100 से ज्यादा अवैध निर्माणों की लिस्ट बनाई गई है। उनको ढहाया जाएगा। कॉलोनी गिराने पहुंचे अफसरों ने बताया कि ये कॉलोनियां बिना नक्शा पास किए बनी हैं, नियमानुसार उत्तर प्रदेश नगर नियोजन और विकास अधिनियम 1973 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here