उत्तर प्रदेश रायबरेली जनपद के ऊंचाहार में जगतपुर के करौती गाँव मे पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया अपने संबोधन में उन्होंने सपा पर जमकर हमला बोला और उत्तर प्रदेश में बनेगी प्रचंड बहुमत में भाजपा की सरकार राजनाथ सिंह ।

0
161

उत्तर प्रदेश में बनेगी प्रचंड बहुमत में भाजपा की सरकार राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश रायबरेली जनपद के ऊंचाहार विधानसभा 183 में जगतपुर के करौती गाँव मे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया अपने संबोधन में उन्होंने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों का बिल माफ होगा और भाजपा की उपलब्धियां भी बताई। उन्होंने योगी और मोदी को अवतारी पुरुष बताते हुए कहां की जिस प्रकार हर युग में दुष्टों का संघार करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। और प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जाएगा उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हिंदू और मुसलमान का दंगा कराया जाता था।लेकिन वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद अब तक कोई भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा उन्होंने अपराधियों को टिकट दिया है। कांग्रेस आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी बताया और कहा कि खूनी पंजे ने देश को तबाह और बर्बाद कर दिया है।

शिवदीप चौरसिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here