उत्तर प्रदेश ललितपुर के व्यापार मंडल के युवा नगर अध्यक्ष बने दीपक राठौर
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक रसिया गोदरेज शोरूम पर आहूत की गई जिसमें काफी समय से कोरोना काल के कारण नगर कमेटी का विस्तार नहीं किया जा पा रहा था जिसे पूरा करने के लिए आज नगर के ऊर्जावान व्यापारी युवाओं को नगर कमेटी की बागडोर सौंपी गई। आज की बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी महेश अनौरा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अजय जैन साइकिल ने संयुक्त रूप से की इसी के साथ ही जिला अध्यक्ष नरेंद्र कडंकी, जिला महासचिव अज्जू बाबा, नगर अध्यक्ष संजय रसिया, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश सराफ , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश दुबे के साथ जिला युवा अध्यक्ष अंकुर जैन सानू बाबा, जिला मीडिया प्रभारी मंगू पहलवान, जिला युवा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पवन साहू एवं जिलाध्यक्ष आई टी सेल नूतन राज सक्सेना उपस्थित रहे।
जिला युवा अध्यक्ष अंकुर जैन सानू बाबा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जिनमे दीपक राठौर को नगर युवाध्यक्ष, आशीष गोस्वामी एवं रामकुमार राय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद ग्वाला को नगर युवा मंत्री, जितेन्द्र राठौर, विशाल यादव एवं अरविंद नामदेव रिंकू को नगर उपाध्यक्ष, साहिल महरोलिया को नगर सहमंत्री एवं इमरान खान को नगर युवा मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
युवा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन सानू बाबा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में माधव सुनील चौबे, सुखप्रीत सिंह काकू, मोहम्मद निजाम शाह, जीवन जैन मिर्चवारा, अभिषेक मुछाल, श्रीकांत करौलिया, मनीष जैन फोटो, अंशुल बड़कुल, त्रिदेव दुबे, विकास जैन, विक्रांत मोदी, अमित जैन गदौरा, साहिल मेहरोलिया, इमरान खान, विजय साहू आदि उपस्थित थे।
सभा का कुशल संचालन नगर महामंत्री गिरीश पाठक सोनू ने किया।
रिपोर्टर सुरेंद्र सपेरा