उत्तर प्रदेश ललितपुर में आज बुंदेलखंड व्यापार मंडल की कार्यकारिणी आवश्यक बैठक हुई संपन्न और ।।

0
308

उत्तर प्रदेश ललितपुर में आज बुंदेलखंड व्यापार मंडल की कार्यकारिणी आवश्यक बैठक हुई संपन्न और ।।

उत्तर प्रदेश ललितपुर में आज दिनांक 25.09.2020 को जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल की कार्यकारिणी विस्तार हेतु एक आवश्यक बैठक का आयोजन झांसी से पधारे माननीय प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन, प्रदेश संयोजक वीके पांडे, झांसी जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी एवं झांसी महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभय चौबे की अध्यक्षता में ललितपुर में संपन्न हुई।
बैठक में व्यापारियों के हितार्थ विचार विमर्श करते हुए व्यापारियों के उत्पीड़न पर चिंता जाहिर की, बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष माननीय विजय जैन ने कहा कि व्यापारी सदैव ही देश की अर्थव्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है हम व्यापारियों के सम्मान से व्यापार करने के लिए संघर्ष की लड़ाई में हमेशा संघर्षशील रहेंगे।
बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दीपक जैन आस्था को जिला महामंत्री, शशिकांत सोनी डल्लू को कोषाध्यक्ष, दीपक सोनी को जिला उपाध्यक्ष, बृजेश ताम्रकार को जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
बैठक में निहाल सेन पटना, कपिल सोनी, आरिफ पठान, आनंद सोनी, निशांत निगम, बृजेश, कपिल नामदेव, संजय साहू, भोले सोनी, पवन कुशवाहा, राजेश जैन, अनिकेत जैन, अंशुल जैन, सचिन, रितेश बिलगाईयां एवं नसीम बाबा सहित अनेकों व्यापारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र सपेरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here