उत्तर प्रदेश ललितपुर में मिशन शक्ति फेज-3 के तहत जनपद में महिला सुरक्षा और वूमेन पावर लाइन 1090 के प्रचार-प्रसार के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया जिसको अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और ।

0
131

उत्तर प्रदेश ललितपुर में मिशन शक्ति फेज-3 के तहत जनपद में महिला सुरक्षा और वूमेन पावर लाइन 1090 के प्रचार-प्रसार के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया जिसको अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया मिशन शक्ति फेज-3 अभियान में महिला सुरक्षा/वूमेन पावरलाइन-1090 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रम संचालित किए जाने के क्रम में वूमेन पावरलाइन-1090 के शुभंकर के माध्यम से जनपदो में प्रचार-प्रसार किए जाने के लिए मुख्यालय स्तर से एक वाहन चार सदस्यीय टीम के साथ जागरूकता कार्यक्रम कराए गए। जागरूकता वाहन का छह दिसंबर को ललितपुर भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। डीआईजी झांसी जोगेंद्र कुमार द्वारा उक्त कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को उक्त आयोजन को सफल बनाए जाने के लिए कार्यवाही के निर्देश दिए। गई हैं। जिसमें बताया गया है कि उक्त वूमेन पावरलाइन-1090 के शुंभकर के कार्यक्रम के लिए आ रहे वाहन को कम से कम प्रतिदिन पांच स्थानों में जागरूकता कार्यक्रम कराए जाने के लिए पूर्व से चिंहित किया गया। उक्त कार्यक्रम को भव्यता के साथ सर्किल मुख्यालय पर या उपयुक्त स्थान को चिह्नित कर कराया गया। कार्यक्रम स्थल पर वूमेन पावरलाइन-1090 द्वारा महिला सशक्तीकरण पर बनाई गई प्रेरणादायक मूवी दिखाए जाने के लिए बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था संबंधित से समन्वय स्थापित कर करा ली गई। महिला पुलिसकर्मियों का अच्छे टर्न आउट के साथ मार्च पास्ट कराया गया। मिशन शक्ति फेस-3 अभियान में महिला सुरक्षा/वूमेन पावरलाइन-1090 के बैनर पोस्टर आदि सहज दृश्य स्थानों पर लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम एवं आयोजन स्थलों पर पिंक पीआरवी का भी सहयोग लिया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारियों, समाज में प्रमुख पदों पर प्रतिष्ठित महिलाओं, समाज सेविकाओं, विदुषी महिलाओं आदि को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया उनकी सहभागिता सुनिश्चित की गई।स्कूल, कॉलेज, एनसीसी के विद्यार्थियो को भी कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया किसी तरह के खतरा का अहसास होने पर 1090 को कॉल करने वाली महिलाओं तक अब तुरंत पुलिस पहुंचेगी। विभिन्न माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।
रिपोर्टर सुरेंद्र सपेरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here