उत्तर प्रदेश ललितपुर ललितपुर जिले में प्रगति रक्तदान सेवा समिति की सराहनीय पहल लगातार जारी है उसी क्रम के चलते आज समिति के 4 सदस्यों ने जरूरतमंदों को ब्लड डोनेट कर दिखाई मानवता और लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए किया जागरूक. जिसमें सर्वप्रथम.

0
108

उत्तर प्रदेश ललितपुर
ललितपुर जिले में प्रगति रक्तदान सेवा समिति की सराहनीय पहल लगातार जारी है उसी क्रम के चलते आज समिति के 4 सदस्यों ने जरूरतमंदों को ब्लड डोनेट कर दिखाई मानवता और लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए किया जागरूक. जिसमें सर्वप्रथम.
*1*- प्रगति रक्तदान सेवा समिति के सदस्य एंव मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी से भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष शहंशाह अली ने अपना ओ पॉजिटिव ब्लड रक्तदान किया उन्होंने एक गर्भवती महिला बर्षा दुबे जोकि निजी अस्पताल में भर्ती थी डॉक्टरों ने और पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई थी जैसे ही इसकी जानकारी संस्था के अध्यक्ष को हुई उन्होंने तत्काल ब्लड बैंक पहुंचकर महिला के लिए रक्त की व्यवस्था करवाई,,,,,, *2* तो वहीं प्रगति रक्तदान सेवा समिति के सदस्य विशाल दुबे ने पहली बार किया रक्तदान उन्होंने ढाई वर्षीय बालक जिला शिवपुरी के ग्राम खरोरा निवासी अफसर खान जोकि कमजोरी के कारण जिला अस्पताल ललितपुर में भर्ती थी और उसे डॉक्टरों ने 260 एम एल पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की आवश्यकता बताई परिवार में किसी का भी ब्लड ग्रुप मैच नहीं हुआ जैसे ही इसकी जानकारी संस्था के अध्यक्ष को ही उन्होंने तत्काल विशाल दुबे द्वारा रक्तदान करा कर बच्चे को रक्त की कमी पूरी की…..
*3* – प्रगति रक्तदान सेवा समिति के सदस्य रुद्र प्रताप ने पहली बार रक्तदान किया उन्होंने थाना बानपुर क्षेत्र के कुआं गांव निवासी रामदेवी राजपूत जोकि जिला अस्पताल में कमजोरी के कारण भर्ती थी और डॉक्टरों ने उन्हें ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की आवश्यकता बताई जैसे ही इसकी जानकारी संस्था के अध्यक्ष द्वारा उपाध्यक्ष को हुई उन्होंने तत्काल रूद्र प्रताप के साथ ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कराया… *4* – प्रगति रक्तदान सेवा समिति की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात अंगद सिंह राजपूत ने अपना अमूल्य ब्लड एबी पॉजिटिव रक्त कोष में जमा कर किया सराहनीय कार्य,,,,,,,,, *इस मौके प्रगति रक्तदान सेवा समिति के अध्यक्ष प्रिंस राठौर अमन राठौर अंकित राठौर लोकेंद्र राठौर सुदीप सेन रेशव खान सलमान खान सोहिल खान मीडिया प्रभारी नरेंद्र चंदेल मनोज खटीक प्रमुख सदस्य दीपेंद्र सिंघाई हर्षित जैन विकास पुरोहित महिला अध्यक्ष सोनम झाँ ने रक्तदान महादान करने वाले  सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और ललितपुर वासियों से प्रगति रक्तदान सेवा समिति द्वारा जरूरतमंदों से सीधे मिलकर रक्तदान करने की अपील की*..
संवाददाता सुरेंद्र सपेरा ललितपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here