उत्तर प्रदेश सैंफई चिकित्सक देंगे भर्ती कोविड मरीजों के इलाज की पूरी जानकारी- प्रो0 रमाकान्त यादव

0
191

उत्तर प्रदेश सैंफई चिकित्सक देंगे भर्ती कोविड मरीजों के इलाज की पूरी जानकारी- प्रो0 रमाकान्त यादव

उत्तर प्रदेश इटावा सैंफई भर्ती कोविड मरीजों के लिए बने कन्ट्रोल रूम से चिकित्सक बतायेंगें मरीजों का हाल- प्रो0 रमाकान्त यादव

सैफई 13 मई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कोविड संक्रमित मरीजों के परिजनों को अब विश्वविद्यायल के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य एवं इलाज के सम्बन्ध में जानकारी देंगे। इसके लिए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन पूर्व में जारी कोविड कन्ट्रोल रूम हेल्पलाइन नम्बर- 08429036615 पर काॅल कर अपने मरीज के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी विश्वविद्यायल के कार्यवाहक कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने कोरोना कमिटी की बैठक में दी। उन्होंने कहा कि पहले से जारी कोविड कन्ट्रोल रूम हेल्पलाइन नम्बर- 08429036615 सेवा का विस्तार किया गया है। यह सुविधा शासनादेश के क्रम में जारी की गयी है ताकि मरीजों के परिजन चिकित्सक से अपने मरीज के इलाज तथा स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर शुरू होने के साथ ही विश्वविद्यायल के कोविड-19 अस्पताल में गंभीर कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ चुकी है। भर्ती कोविड संक्रमित मरीजों के परिजन उनके इलाज एवं स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी के इच्छुक होते हैं। यह जानकारी उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये हेल्प लाइन पर फैकेल्टी मेम्बर एवं चिकित्सकों द्वारा दी जायेगी। हेल्पलाइन की सहायता से परिजन अपने कोविड संक्रमित मरीज की स्थित तथा इलाज के सम्बन्ध में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने यह भी बताया कि इसके अलावा विश्वविद्यालय में भर्ती कोविड संक्रमित मरीजों की स्थित के सम्बन्ध में भी जानकारी प्रतिदिन सायं छः बजे से आठ बजे के मध्य फ्लू ओपीडी के निकट प्रदर्शित की जायेगी। जिसमें कोविड संक्रमित मरीजों की स्थित को नाम के साथ बोर्ड पर प्रदर्शित किया जायेगा तथा वहीं उपस्थित चिकित्सक से मरीज के सम्बन्धी/रिश्तेदार अपने मरीज के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी भी ले सकेंगे।

फोटो परिचय- कार्यवाहक कुलपति प्रो0 रमाकान्त यादव एवं विश्वविद्यालय की फोटो

रामकुमार राजपूत
सह स्टेट ब्यूरो चीफ
उत्तर प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here