उत्तर प्रदेश हरदोई में आज 379 लोगों ने कोरोना को दी मात हुए स्वस्थ और ।

0
201

उत्तर प्रदेश हरदोई में आज 379 लोगों ने कोरोना को दी मात हुए स्वस्थ

एकीकृत कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया है कि 08 मई 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सायं 05 बजे तक 2220 लोगो की सैम्पलिंग की गयी। जनपद में 105 पॉजीटिव केस पाये गये। आज जनपद में 379 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। होम आइसोलेटेड 886 लोगो को कॉल की गयी जिसमें 583 लोगो से वार्ता हुई। वार्ता करने के उपरान्त लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया गया। आज 128 व्यक्तियों को होम आईसोलेट किया गया तथा होम आईसोलेशन में रखे गये लोगो की कुल संख्या 9619 है। आज जनपद में कुल क्रियाशील कन्टेनमेन्ट जोन 448 है जिसमे से 29 नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये है तथा 135 कन्टेनमेन्ट जोन खत्म किये गये है। 373156 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। समस्त नगरीय निकायों की 126 टीमों द्वारा 185 वार्डो में सेनेटाइजेशन का कार्य किया कराया गया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 144 टीमो द्वारा 217 गॉवो में सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। थानों द्वारा मास्क तथा कोविड-19 की गाईड लाइन का पालन न करने वाले 245 लोगो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। कोविड-19 की समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित कन्ट्रोलरूम नम्बर 05852237627 तथा 05852234629 पर सम्पर्क कर सकते है।

सुयश दीक्षित
सह सम्पादक
न्याय सारथी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here