पूरे प्रदेश के बाद ऊँचाहार में अग्निपथ योजना का विरोध करने सड़क पर उतरी कांग्रेस पार्टी ……देखे कैसे…….

0
448

रायबरेली, ऊँचाहार। 183 विधानसभा क्षेत्र के चंडरई चौराहा पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी , राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के आवाहन पर अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह आन्दोलन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार अग्निपथ योजना के नाम पर नौजवानों को गुमराह करने का काम कर रही है,जैसे अन्य  विभागों में संविदा कर्मी के नाम पर सरकारी भर्ती करती है,उसी तरह अब मोदी सरकार देश के नौजवानों को 4 साल के लिए संविदाकर्मी की तरह सेना में भर्ती करने का काम कर रही है,जो पूरी तरह से देश के नौजवानों के साथ एक धोखा है,छलावा है। सिंह ने कहा कि मोदी सरकार से सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही लड़ सकती है।मोदी सरकार द्वारा ईडी के माध्यम से राहुल गांधी जी को परेशान किया जा रहा है।कांग्रेस पार्टी का करोङो कार्यकर्ता किसी से डरने वाला नही है।सत्याग्रह आंदोलन की अध्यक्षता कर रहे बाबा भीखम सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार आर्मी को खत्म करने का काम कर रही है,देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।वरिष्ठ नेता डी0एन0 पाठक ने कहा कि मोदी सरकार की कथनी व करनी में बहुत अंतर है,नौजवानों को नौकरी के नाम पर सिपाहियों को संविदा कर्मी बनाना चाहते है,यह हमारे देश का दुर्भाग्य है।इसके खिलाफ अगर कोई लड़ सकता है तो कांग्रेस पार्टी लड़ सकती है।सत्याग्रह आन्दोलन को वरिष्ठ नेता शिवकुमार पांडेय,ब्लॉक अध्यक्ष ऊंचाहार शम्भू पाल,जगतपुर अध्यक्ष ओमदत्त त्रिवेदी,गौरा अध्यक्ष दल बहादुर सिंह,रोहनिया अध्यक्ष रतिपाल सरोज,अनिरूद्ध दीक्षित,शैलेंद्र सिंह ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर प्रमुख रुप से रामदत्त पांडेय,गोलू अग्रहरि,मोहम्मद हारुन,राकेश यादव,मोहम्मद आजम खान,अनुज सिंह,मेहंदी हसन,मोहम्मद शाह,मोहम्मद अनवर,विमलेंद्र बाजपेई,पप्पू मिश्रा,सुरेश मौर्या,विक्रम सिंह,रेखा विश्कर्मा,आबिदा बानो,तारा देवी,पप्पू मसूरी,मोबीन अंसारी,भिखारी मिश्रा,कलराज मिश्रा,रावेन्द्र सिंह,अजीत सिंह,संजय सिंह,रवि सिंह,जेपी पटेल,राम सिंह,जयमल सिंह,कुलदीप पटेल,मदन तिवारी,आनंद त्रिपाठी,रहीमुद्दीन,छेदी यादव,शेर यादव आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग :- सचिन चौरसिया

मो0 न0 8416863784

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here