प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली विषय- पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु बक्सवाहा छतरपुर मध्य प्रदेश के जंगल के पेड़ों को ना काटने के संबंध में!

0
422

सेवा में

माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी

प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली

 

विषय- पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु बक्सवाहा छतरपुर मध्य प्रदेश के जंगल के पेड़ों को ना काटने के संबंध में!

 

महोदय

भारतीय स्वाभिमान जन महासभा आपको निवेदन का स्मरण करना चाहती है कि वर्तमान में वैश्विक माहवारी covid-19 से पूरा विश्व लड़ रहा है वर्तमान स्थिति में भारत में ऑक्सीजन की कमी के कारण लाखों परिवारों ने अपनों को खो दिया है ऐसी स्थिति में भारतवर्ष के लोगों को ऑक्सीजन के महत्व की समझ हो गई है आज वैश्विक महावारी में सोशल मीडिया द्वारा देशवासियों ज्ञात हो रहा है कि छतरपुर मध्य प्रदेश स्थित बक्सवाहा के जंगल 215875 दो लाख पंद्रह हजार आठ सौ पिचत्तर हजार पेड़ शासन/ प्रशासन द्वारा वहां की जमीन में हीरे होने की खबर पर काटने पेड़ काटने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है ऐसी स्थिति में जहां वर्तमान में लोग जीने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता है लोग ठीक से सांस लेने देने पर मर रहे हैं शासन-प्रशासन हीरे की लालच में लोगों की जान के साथ खेल रही है

भारतीय स्वाभिमान जन महासभा आपसे आग्रह करती है कि जनमानस की जान की रक्षा करते हुए ऑक्सीजन की महत्वता को समझते हुए उपरोक्त जंगल के पेड़ ना काटे जाएं

 

भारतीय स्वाभिमान जन महासभा देश हित में आपके द्वारा इस पुनीत कार्य के लिए आभारी रहेगी

भवदीय

कपिल वाल्मीकि

संस्थापक अध्यक्ष भारतीय स्वाभिमान जन महासभा (रजि.)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here