बिहार प्रदेश पटना 09 मार्च को समर्थ नारी समर्थ भारत के स्थापन दिवस पर संस्था की ओर से महिलाओ के उत्थान पर संगोष्ठी व होली मिलन समारोह का आयोजन संस्था के कार्यालय पुनाईचक में पुष्पा पाठक की अध्यक्षता और पुष्पा कुमारी के संचालन में सम्पन्न हुआ।

0
303

बिहार प्रदेश पटना 09 मार्च को समर्थ नारी समर्थ भारत के स्थापन दिवस पर संस्था की ओर से महिलाओ के उत्थान पर संगोष्ठी व होली मिलन समारोह का आयोजन संस्था के कार्यालय पुनाईचक में पुष्पा पाठक की अध्यक्षता और पुष्पा कुमारी के संचालन में सम्पन्न हुआ।
स्थापना समारोह संगोष्ठी व होली मिलन समारोह में उपस्थित महिलाओ को सम्बोधित करते हुए समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय स्तर पर संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कही की महिलाए ही समाज की धरोहर है। उन्हे हम सम्मान देकर ही इतिहास बना सकते है। महिलाओ को संगठित कर उनके अधिकार की रक्षा के लिय हम सब एकजुट होकर आगे आकर उनके सम्मान को बरकरार रखने की चुनौती हम महिलाओं के उपर है जिसे बरकरार रखने की जरुरत हैं। राम और कृष्ण के काल से ही महिलाएं सशक्त होकर विश्व में संदेश देती रही है।इसी का परिणाम है की आज भी राष्ट्र की आधी आबादी साहित्य, सांस्कृतिक, राजनीतिक, समाजसेवा, शिक्षा, व्यवसाय , सेना समेत सभी क्षेत्रों में स्थापित कर पूरी दुनिया को अपना लोहा मनवा चुकी हैं। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष और त्याग के दिशा में भी महिलाएं आगे है।आज भारतीय संस्कृति में महिलाएं हर समय पूजनीय है।हमे महिलाओं के साथ घट रही घटनाओं व समाज में टूट रहे परिवार को बचाने में हम महिलाओं को हर हाल में आगे आकर सड़क तक संघर्ष तेज करने की जरूरत है।इस अवसर पर माहिलाओ ने आपस मे रंग गुलाल खेलकर और होली के गीत गाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। होली को आपसी एकता का मिशाल बताते हुए रंग अबीर का महान पर्व बताया।डॉ अनिता ,मीना श्रीवास्तव ,नीलम राज,अनीता कुमारी ,बबिता गुप्ता ,स्मिता सिन्हा, किरण ठाकुर ,नूतन सिन्हा पटेल, रश्मि देवी ,सविता देवी मोनिका प्रसाद , रुक्मिणी देवी , क्रांति ठाकुर ,अनिता सिंह , वीणा देवी , शारदा देवी , अंजलि ठाकुर, पूजा तिवारी ,संगीता बनर्जी, विमला देवी , चांदनी कुमारी,कुमारी पिंकी वर्मा , मिनी सिन्हा, सीता देवी,रीना सिंह आदि प्रमुख थी।

माया श्रीवास्तव
(राष्ट्रीय सह संयोजिका)

 

बिशेष रिपोर्टर पुष्पा कुमारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here