ग्वालियर चम्बल संभाग मध्य प्रदेश मुरैना में मिनी लोडिंग की बाइक से टक्कर के बाद पूरे शहर में फैला तनाव , श
मुरैना शहर में शनिवार की शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में कलेक्टोरेट के ठीक पीछे न्यू हाउसिंग बोर्ड में घरों पर पथराव हुआ, सड़कों पर खड़ी गाड़ियों की तोड़फोड़ कर आग लगाने का प्रयास हुआ। इसके बाद बंदूकें निकलीं और डेढ़ घंटे तक सैकड़ों गोलियां बरसीं। दहशत के मारे लोग जान बचाने घरों में दुबक गए। उत्पाती भीड़ ने घरों के बंद दरवाजों पर पत्थर फेंके गोलियां बरसाईं, इसमें एक युवक घायल हो गया। यहां विवाद शांत कराया तो सिविल लाइन थाने के सामने जुटे दोनों पक्षों में फिर फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान उत्पाती भीड़ एक आरक्षक से रायफल छीनकर ले गई। यह पूरा विवाद मिनी लोडिंग से एक बाइक में टक्कर लग जाने की बात पर हुआ, जिसके कारण पूरे शहर में तनाव पसर गया है। न्यू हाउसिंग बोर्ड, महाराजपुरा क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
सुयश दीक्षित
सह सम्पादक न्याय सारथी