महिलाएं आगे आकर हमारी संस्था द्वारा कर सकती हैं जरूरतमंद की मदद सोनम झाँ प्रगति रक्तदान सेवा समिति की महिला अध्यक्ष सोनम झाँ ने

0
131

महिलाएं आगे आकर हमारी संस्था द्वारा कर सकती हैं जरूरतमंद की मदद सोनम झाँ
प्रगति रक्तदान सेवा समिति की महिला अध्यक्ष सोनम झाँ न पहली बार रक्तदान कर जिला अस्पताल ललितपुर अत्यंत गंभीर हालत में भर्ती गौरा कुशवाहा जिनकी प्लेटलेट 2;7 थी और डॉक्टरों ने परिवार वालों से कम से कम 4 यूनिट 4 दिन लगातार ओ पॉजिटिव फ्रेश ब्लड ग्रुप चढ़वाने की बात कही परिवार वाले रक्त की व्यवस्था ना होने के कारण काफी चिंतित थे जैसे ही इसकी जानकारी संस्था के प्रमुख सदस्य संजय कुशवाहा द्वारा अध्यक्ष प्रिंस राठौर को हुई उन्होंने महिला अध्यक्ष सोनम झाँ जिनका ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव था उनको संपर्क कर जानकारी दी जस्टिस पश्चात उन्होंने संस्था के अध्यक्ष प्रिंस राठौर और उपाध्यक्ष अमन राठौर के साथ तत्काल उस महिला से जाकर जिला अस्पताल में मुलाकात की और फिर ब्लड बैंक पहुंचकर अपना बहुमूल्य ब्लड ओ पॉजिटिव महिला के लिए रक्तदान किया इस मौके पर प्रगति रक्तदान सेवा समिति के संरक्षक हिरदेश यादव अध्यक्ष एवं संस्थापक प्रिंस राठौर उपाध्यक्ष अमन राठौर महिला उपाध्यक्ष ममता राजपूत मीडिया प्रभारी नरेंद्र चंदेल मनोज खटीक रेशव खान सोहिल खान सुदीप सेन ब्लड बैंक से टेक्नीशियन बालमुकुंद मनोज सोनी आकाश आदि समस्त पदाधिकारी गण मौजूद रहे परिवार वालों ने संस्था और सोनम झा का आभार व्यक्त किया।
इनका कहना है
पहली बार रक्तदान कर रही हूूं। महिला उस महिला को रक्तदान करने पर काफी खुशी हो रही है। रक्तदान महादान है, हर किसी को करना चाहिए। दान किया हुआ रक्त किसी की जिंदगी को बचाने के काम आ सकता है हर 3 माह मे रक्तदान करने से तन-मन निरोग रहता है। किसी की जान बचाने में मेरा रक्त काम में आएगा, यह जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। ललितपुर की महिलाएं हमारी संस्था प्रगति रक्तदान सेवा समिति से संपर्क कर ऐसे ही जरूरतमंद महिला एवं बच्चों से मिलकर उनकी दुख तकलीफ समझकर उनके लिए अपना रक्त रक्तदान करने के लिए आमंत्रित हैं
-रक्तदाता सोनम झाँ(महिला अध्यक्ष)
संवाददाता सुरेंद्र सपेरा ललितपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here