राजस्थान भींडर के भैरव राउमा विद्यालय मे ब्लॉक स्तरीय गार्गी एंव बालिका पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 360 छात्राओ का पुरस्कृत किया गया।

0
470

दि, 07 फरवरी

रिपोर्ट केलास तेली भिण्डर उदयपुर राजस्थान

ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार व इन्दिरा प्रियदर्शन अवार्ड मे 360 बालिका का हुआ सम्मान

भिण्डर 07 फरवरी। भींडर के भैरव राउमा विद्यालय मे ब्लॉक स्तरीय गार्गी एंव बालिका पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 360 छात्राओ का पुरस्कृत किया गया। सीबीईओ महेन्द्र जैन कि अध्यक्षता मे कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी वल्लभनगर विधायक गजेन्द्रसिह शक्तावत, विशिष्ट अथिति भींडर ब्लॉक अध्यक्ष एवं सालेड़ा सरपंच कांग्रेस सुरजमल मेनारिया,भेरूलाल सालवी बीईईओ भींडर, वल्लभनगर ब्लॉक कांग्रेस सुनिल कुकडा खेरोदा,पूर्व प्रधान करण सिंह कोठारी, पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस गिरजाशंकर चौबीसा, नगरपालिका अध्यक्ष हेमन्त साहु,उपाध्यक्ष गिरीश सोनी, नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका भींडर कांग्रेस एवं भामाशाह श्यामसुंदर साहू द्वारा भैरव राउमा विद्यालय मे कम्प्यूटर सेट व प्रिन्टर भेंट करने एंव किशनलाल जाट द्वारा राउमा विद्यालय चारगदिया मे कमरे के निर्माण के हेतु 26 जनवरी पर दस लाख की राशि भेंट करने पर विधायक ने मोठडा एंव उपरणा व पुष्पमाला से सम्मानित कर आभार जताया। कार्यक्रम मे भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिण्डर,राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भिण्डर, चारगदिया विद्यालय, पाणूद विद्यालय एवं राणा प्रताप शिक्षण संस्थान भिण्डर, क्रिएटिव सीनियर सेकंडरी स्कूल भिण्डर,तुलसी अमृत स्कुल कानोड,पवनपुत्र स्कुल भटेवर,महाराजा भैरवसिह स्कुल भिण्डर,डिसेन्ट ग्रोथ पब्लिक स्कुल भिण्डर सहित भींडर ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयो की बालिकाओं श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर गार्गी पुरस्कार मे स्थान पाने पर पुरस्कार राशि के चेक व प्रमाण पत्र एंव मोमेन्ट प्रदान कर सभी बालिकाओ का सभी अथितियों द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। तीन बालिकाए पिंकी डांगी दिव्या मेनारिया,आयुषी सोमानी को इन्दिरा प्रियदर्शनी अवार्ड के लिए शुभकामनाएं व उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का आयोजन बाबुलाल नागोरी की स्मृति में सुनील नागोरी व परिवार की ओर से किया गया। कार्यक्रम के अंत मे आभार स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र त्रिपाठी ने किया। यह जानकारी भूपेंद्र आमेटा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here