ललितपुर-पुरानी पेंशन को लेकर जंतर मंतर पर गरजे शिक्षक* *▪️यूटा के आह्वान पर जनपद के शिक्षकों ने किया प्रतिभाग*

0
109

ललितपुर*। पुरानी पेंशन की माँग को लेकर आंदोलित शिक्षकों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रभावी प्रदर्शन कर अपने हक के लिए सड़क पर संघर्ष करने का ऐलान किया।
कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशभर के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के अतिरिक्त शिक्षक संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के तत्वावधान में हजारों की संख्या में शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग किया। यूटा के जिलाध्यक्ष अनिल राठौर के नेतृत्व में *जनपद ललितपुर* से कई दर्जन शिक्षकों ने धरनास्थल पर पहुंचकर अपनी मांग को बुलंद किया। प्रदर्शन के दौरान यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि नौकरियों में ठेकेदारी प्रथा बंद नहीं की तो देश की युवा पीढी का भविष्य संकटमय होगा। उन्होंने राष्ट्रीय वेतन आयोग के गठन की भी मांग की। एक दिवसीय ध्यानाकर्षण रैली एवं धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेशभर के आंदोलनकारी शिक्षकों और कर्मचारियों को कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्रा,महामंत्री प्रेमचंद,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत,महासचिव अतुल मिश्रा सहित यूटा के जिलाध्यक्ष अनिल राठौर ने संबोधित किया। इस दौरान आंदोलनकारी शिक्षकों ने ऐलान किया कि पेंशन की लड़ाई अब करो या मरो की है वे इस लड़ाई को निरंतर सड़क पर लड़ेंगे और प्रदेशव्यापी आंदोलन जारी रखेंगे। जनपद से यूटा के ……….
*सतीश रठानिया – जिला संयोजक*
*अनिलराठौर- जिलाध्यक्ष यूटा ललितपुर*
*प्रमोद तिवारी- महामंत्री*
*अंशु नामदेव – जिला कोषाध्यक्ष*
*धर्मेंद्र कुमार- वरिष्ठ उपाध्यक्ष*
*उमेश निरंजन- संगठन मंत्री*
*दिनेश कुमार- जिला उपाध्यक्ष*
*प्रवीण जैन उपाध्यक्ष*,
*गीता साहू महिला उपाध्यक्ष*
*देवेन्द्र कुमार- ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद कुमार, श्री राम*,
*रोहित घनघोरिया – ब्लॉक अध्यक्ष*
*अश्विनी झा ब्लॉक अध्यक्ष*
*राजेन्द्र कुमार- ब्लॉक अध्यक्ष*
*आशीष यादव*
*अमित श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष*
*नीतू राजा- सोशल मीडिया प्रभारी*
*अर्चना जैसवाल- संगठन मंत्री*
*अरुण राठौर – संयोजक*
*मनोहर लाल- ब्लॉक मंत्री*
**आशीष, रामकुमार, विनोद,* *विवेक,सुनील*नीरज वर्मा*,
आदि ने प्रतिभाग किया*..
* *जय यूटा जय शिक्षक* *

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here