समृद्ध भारत बनाने के लिए सभी को अपना योगदान देना होगा- *शीलेन्द्र सिंह,कलेक्टर* समाज के प्रति हम सब की जिम्मेदारी है उसे पूरी कर्तव्यनिष्ठता से निभाना चाहिए- *विवेक राज सिंह,डीआईजी*

0
260

समृद्ध भारत बनाने के लिए सभी को अपना योगदान देना होगा- *शीलेन्द्र सिंह,कलेक्टर*

समाज के प्रति हम सब की जिम्मेदारी है उसे पूरी कर्तव्यनिष्ठता से निभाना चाहिए- *विवेक राज सिंह,डीआईजी*

पत्रकार समाज का आईना है इनकी समस्याओं का निदान पुलिस प्रशासन भी कर सकता है- *नवीन जोशी,प्रदेश महासचिव jump*

छतरपुर-पत्रकारों के हितों के लिए कार्यरत जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश के द्वारा शनिवार को पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छतरपुर रेंज के डीआईजी विवेक राज सिंह और छतरपुर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह इस मौके पर दोनों अधिकारियों समेत पत्रकार रविन्द्र अरजरिया, अंकुर यादव वागेश्वर घाम के श्री धीरेंद्र कृष्ण महाराज,नवीन जोशी ने अपनी बात रखी।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के दीप प्रज्वलित के साथ किया गया जिसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कलेक्टर शैलेंद्र सिंह ने कहा कि एक समृद्ध भारत बनाने के लिए हम सबको अपना योगदान देना होगा अगर हमने इस धरती पर जन्म लिया है तो हमें ऐसा कुछ करना चाहिए कि हमें आने वाली पीढ़ियां याद रखें साथ ही उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के संबंध में भी अपनी बात रखी । तदुपरांत डीआईजी विवेक राज सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज कल सोशल मीडिया का चलन बहुत तेजी से बड़ रहा है जिससे कई बार भ्रामक खबरें समाज में प्रसारित हो जाती हैं जिसका संदेश सही नहीं जाता लोगों को खबरें जारी करने से पहले उनकी सत्यता को जांच ना जरूरी करनी चाहिए दोनों ही अधिकारियों ओर पत्रकारों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए।

*समाजसेवी संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान*

*श्री धीरेंद्र कृष्ण महाराज बागेश्वर धाम गंज*
छतरपुर के गंज क्षेत्र के ग्राम गड़ा के दिव्य धाम बागेश्वर के धीरेंद्र कृष्ण महाराज द्वारा दीन दुखियों के कष्टों का निवारण कर,समाज मे नई चेतना जगा रहे है इन्होंने कम समय में क्षेत्र सहित देश के अलग अलग हिस्सों में धर्म गुरु के रूप में पहचान स्थापित की हैं एक युवा कथावाचक धर्मगुरु धीरज कृष्ण महाराज का सम्मान आज यूनियन के द्वारा किया गया

*पंडित देशराज पटेरिया*
बुंदेली माटी के सपूत मशहूर बुंदेलखंडी लोकगीत गायक देशराज पटेरिया विनय बुंदेली लोकगीत सम्राट भी कहा जाता है उनके द्वारा बरसों से बुंदेलखंडी भाषा संस्कृति लोक गायन को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है यूनियन द्वारा आज उनका सम्मान किया गया

*सेवा ही संकल्प समिति*

प्रत्येक रविवार को शहर की किसी एक अस्वच्छ गंदी जगहों को ढूंढ कर उनकी सफाई वाह आकर्षक रंगाई पुताई व चित्र उकेरकर आकर्षक बनाने वाली सेवा ही संकल्प समिति का सम्मान किया गया,

*श्री सिद्धेश्वर गौ सेवा समिति एवं भोजन बैंक, छतरपुर*
इस समिति द्वारा काफी लंबे समय से गौ सेवा का कार्य किया जा रहा है जो प्रतिदिन सुबह शाम आवारा घूम रही गायों को चारा उपलब्ध कराते हैं साथ ही संस्था द्वारा भोजन बैंक भी चलाया जाता है जहां वृद्ध असहाय लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है

*ख्वाजा गरीब नवाज कमेटी*
इस सामाजिक संगठन द्वारा प्रति वर्ष गरीब निर्धन परिवारों की बच्चियों की शादी कराई जाती है इसमें मुस्लिम समुदाय की बच्चियों के अलावा कुछ हिंदू समुदाय की बच्चियां भी होती हैं यह संस्था पिछले कई वर्षों से सामूहिक शादियों का आयोजन करता चला आ रहा है जिसमें संसद द्वारा बच्चियों को उपहार भी भेंट किए जाते हैं संगठन द्वारा इनका सम्मान किया गया।

*रक्त वीर सेवा दल*
रक्त वीर सेवा दल की टीम काफी बड़ी है जो जरूरतमंद असहाय उन लोगों को रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जिंदगी बचाती है रक्त वीर सेवा दल में रक्तदान करने वाले सभी धर्मों के लोग शामिल हैं इस संस्था के प्रमुख अमित जैन हैं

*केवल जागृति संस्थान*
इस संस्थान का संचालन नगर की समाजसेवी सरिता संजय अग्रवाल द्वारा किया जाता है इस संस्था द्वारा कुपोषण के शिकार बच्चों को ढूंढ कर उनका भरण पोषण करने में परिवार की सहायता के साथ उन्हें स्वास्थ्य की योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराकर स्वस्थ बनाया जाता है इस संस्था द्वारा अभी तक सैकड़ों कुपोषित बच्चों को स्वस्थ किया जा चुका है

*अरुण पटेरिया सीएमओ नगरपालिका छतरपुर*
कई शहरों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रहे अरुण पटेरिया के द्वारा शहर स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए प्रयास किए जाते रहे हैं साथ ही शहरी क्षेत्र में विकास के कई कार्यों को गति देने के लिए नहीं सम्मानित किया गया
——————
*पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलमवीरों हुए सम्मानित*

जर्नलिस्ट यूनियन मध्य प्रदेश द्वारा शहर के कुछ कलम वीरों का सम्मान किया गया इनमें बरसों से अपनी पत्रकारिता का लोहा मनवाने वाले वरिष्ठ पत्रकार *धीरज चतुर्वेदी* का सम्मान किया गया,इसी क्रम ने *डॉ नारायण सिंह परमार* जिनकी हिंदी और इतिहास में अच्छी पकड़ ओर वेहतरीन लेखन शैली के लिए उनका सम्मान किया गया,बुंदेली भाषा के छतरपुर के पहले यूट्यूब चैनल के संचालक ओर कई समाचार पत्रों में कार्य कर चुके, *नीरज सोनी* का सम्मान किया गया,अपनी तेजतर्रार लेखन शैली और निष्पक्ष निडर पत्रिकारिता के लिए *मनोज सोनी ओर राकेश रिछारिया* का सम्मान यूनियन द्वारा स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
—————-
*ब्लॉक अध्यक्षों ने निभाई जिम्मेदारी*

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला कटनी के प्रमुख अंग ब्लॉक अध्यक्षों ने कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी मां को भी जिम्मेदारी निभाई इस कार्यक्रम में शामिल
पवन चौबे,ब्लॉक अध्यक्ष नॉगांव, राकेश राय,ब्लॉक अध्यक्ष बिजावर,राजाराम साहू
ब्लॉक अध्यक्ष बड़ामलहरा,अशोक पांडे
ब्लॉक अध्यक्ष गौरिहार, राजेश दीक्षित(माइकल)
ब्लॉक अध्यक्ष लवकुशनगर,प्रवीण जैन
ब्लॉक अध्यक्ष राजनगर,अभिषेक असाटी
ब्लॉक अध्यक्ष, बकस्वाहा,लक्ष्मीनारायण शर्मा छतरपुर का कार्यक्रम में शामिल अथितियों द्वारा सम्मान किया गया।

*जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश की जिला इकाई ने किया आभार व्यक्त*

पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए आयोजित की गई संगोष्ठी में पधारे सभी सम्मानित अतिथियों मेहमानों का जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,सत्यनिधि त्रिपाठी संजू,अरविंद जैन दीपू,लक्ष्मीनारायण शर्मा,आशीष उपाध्यक्ष गोलू,राज पटेरिया,नरेंद्र सराफ,विनोद मिश्रा,मनीष खरे,राजकुमार सेन,राजेन्द्र रैकवार, प्रदीप साहू,पवन बिंदुआ की तरफ आभार प्रकट किया गया साथ ही समय-समय पर आगे भी ऐसे ही आयोजन करने की बात कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here