उत्तर प्रदेश ज.हरदोई मेेंं संघ की शाखा से व्यक्ति के पूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण होता है यहां पर देश और धर्म के प्रति लोगों को समर्पित भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाता है और ।

0
148

उत्तर प्रदेश ज.हरदोई मेेंं संघ की शाखा से व्यक्ति के पूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण होता है, यहां पर देश और धर्म के प्रति लोगों को समर्पित भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा हरदोई नगर में शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरदोई नगर की समस्त शाखाओं के साथ संघ के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।

इस मौके पर संघ के विभाग सह कार्यवाह अविनाश ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा किस संघ की शाखा से व्यक्ति का निर्माण होता है। संघ की शाखा में खेलकूद का भी अत्यधिक महत्व है। खेल नेतृत्व की क्षमता का विकास करता है, तो सबको साथ लेकर चलने वह बराबर की सहभागिता का भाव भी उत्पन्न करता है। खेल का विषय अति महत्वपूर्ण है, इसमें बिना किसी भेदभाव, छुआछूत के एक साथ मिलकर खेला जाता है। खेल-खेल में ही स्वयंसेवक सहायता और समस्या के निवारण/ निदान का मंत्र भी ग्रहण करता है।

एक छोटा सा स्वयंसेवक किस प्रकार खेल-खेल में बड़े-बड़े स्वयंसेवकों को हारता है और नेतृत्व करने की क्षमता को ग्रहण करता है, यह सभी प्रकार के संस्कार शाखा में ही संभव है। जिस प्रकार से व्यायाम, योग व खेलकूद आवश्यक है। उसी प्रकार मानव के लिए बौद्धिक विकास भी आवश्यक है। इस 5 से 10 मिनट के समय में महापुरुषों के जीवन के बारे में उनके शौर्य पराक्रम के बारे में बताया जाता है। प्रेरणादायक कहानियां और समाज कल्याण का मंत्र दिया जाता है व एक-दूसरे से साझा किया जाता है। शाखा से स्वयंसेवक अपने ज्ञान का विकास करता है। यूं कहें कि जंग लगी हुई बुद्धि को तीव्र अथवा तिक्षण करता है। अपने वीर पूर्वजों तथा बलिदानियों को जानता है, समझता है अथवा उनके बलिदान को आत्मसात कर पाता है।
सुयश दीक्षित
सह सम्पादक
न्याय सारथी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here