उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर शहर में होटल व्यापारी पर तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने किया हमला लाल रंग की पैशन प्रो से आए थे लुटेरे, हमले से बाल-बाल बचा व्यापारी

0
153

उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर शहर में होटल व्यापारी पर तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने किया हमला लाल रंग की पैशन प्रो से आए थे लुटेरे, हमले से बाल-बाल बचा व्यापारी

शहर की कानून व्यवस्था हुई पंगु जवाबदेही से भाग रहे जिम्मेदार

जनपद फतेहपुर शहर क्षेत्र के सैयदवाड़ा निवासी होटल व्यापारी सलीम पुत्र नज़ीब असगर जिनका होटल नबीगंज भिटौरा चौराहा के निकट ग्रीन प्लाजा के नाम से जाना जाता है। सलीम प्रतिदिन की भांति होटल से निकलने के बाद तुराब अली पुरवा मार्ग शीतला मंदिर के समीप से होता हुआ अपने घर के लिए जा रहा था। यह घटना करीब शाम 4:30 बजे की बताई जाती है। उसी दौरान हीरो कंपनी कि लाल कलर की बिना नम्बर पैशन प्रो दो पहिया वाहन में सवार तीन लोगों ने हाथ देकर रोका। भुक्तभोगी ने समझा कि कोई मित्र है जो इस तरह का भद्दा मजाक कर रहे हैं। भुक्तभोगी की माने तो आगे वाहन चला रहे व्यक्ति ने हेलमेट लगा रखा था जबकि दो अन्य लोगों ने मुंह को गमछा से ढक रखा था। भुक्तभोगी ने बताया कि एक अंगोछा बांधे व्यक्ति ने वाहन को रोकते ही लपक कर नीचे उतरा और उनके पेट पर जोरदार घूंसा मारा। दूसरा अंगोछा ढके व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि गनीमत यह रही कि चाकू मारने वाले व्यक्ति के प्रहार करते ही उन्होंने अपना सिर नीचे झुका लिया जिसकी बदौलत उसका वार खाली रह गया। भुक्तभोगी ने बताया कि इसके बाद उसने तत्काल वाहन स्टार्ट कर तेजी के साथ भगाया और किसी तरह अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद वह मामले की जानकारी परिजनों को देने के बाद स्थानीय बाकरगंज चौकी पहुंचा और सूचना दर्ज कराई। भुक्तभोगी ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अज्ञात हमलावरों को खोज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रधान सम्पादिका गुड़िया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here