केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को मेरठ पहुंचे उन्होंने काशी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया है और ।

0
166

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को मेरठ पहुंचे उन्होंने काशी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया है। गिरिराज सिंह ने कहा, ‘जब देश का बंटवारा हुआ था तो उसी समय जवाहर लाल नेहरू को चाहिए था कि वे आक्रांताओं की सारी निशानियों को मिटा देते।
लेकिन, नेहरू ने तुष्टीकरण की राजनीति के लिए केवल काशी, मथुरा और अयोध्या को ही नहीं विवादित रखा। बल्कि देश में औरंगजेब और बाबर के नाम पर सड़क के नाम भी रखे। ये आक्रांता थे और आक्रांताओं की निशानी को उसी समय मिटा देना चाहिए था। मंत्री गिरिराज सिंह बागपत रोड स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल में आयोजित जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोल रहे थे। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून की पैरवी की। कहा कि जनसंख्या के रूप में जो समस्या आज सामने आई है। उसके मूल में जिम्मेदार हमारे कुछ पूर्वज भी हैं। अगर 1947 में पूर्ण विभाजन हुआ होता, तो यह समस्या सामने नहीं आती।

गिरिराज बोले- एक देश एक जनसंख्या कानून हो

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘देश में समान जनसंख्या कानून लागू होना चाहिए, जो हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई सभी पर एक समान लागू हो। अधिवेशन में 23 राज्यों से संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

सह सम्पादक सुशील रस्तोगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here