40 शीशी नेपाली शराब जिसमे 20 शीशी रेशम लीची व 20 शीशी कर्णाली सौफी के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच ।
उत्तर प्रदेश बहराइच पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 17.07.2022 को का0 सूर्यकांत पाण्डेय , का0 अजय सिंह द्वारा भारत सीमा पिलर सं0 651/4 से करीब से समय 09.15 बजे सुबह 40 शीशी नेपाली शराब जिसमे 20 शीशी रेशम लीची व 20 शीशी कर्णाली सौफी के साथ अभियुक्त बदलू पुत्र रामलखन सोनकर ग्राम महाराजनगर लखैहिया थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 0244/2022 धारा 60/63 उत्तर प्रदेश शुल्क आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
- बाबू खान पत्रकार