उत्तर प्रदेश ललितपुर भारतीय मजदूर संघ ने धूमधाम से मनाया 68वां स्थापना दिवस श्रमिकों के साथ शोषण बर्दाश्त नहीं – पीके नायक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की

0
140

उत्तर प्रदेश ललितपुर
भारतीय मजदूर संघ ने धूमधाम से मनाया 68वां स्थापना दिवस
श्रमिकों के साथ शोषण बर्दाश्त नहीं – पीके नायक
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने क श्रमिको से की अपील
ललितपुर। भारतीय मजदूर संघ का स्थापना कनक गार्डन स्थित जिला कार्यालय पर धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा सहित संस्थापक जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संघ की स्थापना पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष पीके नायक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना भोपाल में महान विचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी द्वारा प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिन पर 23 जुलाई 1955 को हुयी थी। भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बडा केन्द्रीय संगठन है। यह संगठन किसी राजनीतिक दल की श्रमिक इकाई नही है। बल्कि मजदूरों का, मजदूरों के लिए, मजदूरों द्वारा संचालित एक विशाल संगठन है। संगठन पूरे भारत में फैला हुआ है। जब मजदूरों का कहीं भी शोषण होता है, तो भारतीय मजदूर संगठन एक दीवार बनकर खडा हो जाता है। और उन्हे उनका हक दिलाकर ही रहता है। इतिहास गवाह है, जब जब मजदूर वर्ग के साथ अत्याचार हुआ, तब तब भारतीय मजदूर संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा। उन्होंने आगे श्रमिकों के कल्याण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि कोई भी श्रमिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। अपना हक लेकर ही रहेे। भ्रष्टाचार का प्रखर होकर विरोध करें। वहीं उन्होनें सीएससी केन्द्र संचालकों को चेतावनी दी कि यदि कोई केन्द्र संचालक उनसे आवेदन भरवाने के नाम पर सरकार से तय राशि से अधिक रुपया लेता है, उसके खिलाफ भारतीय मजदूर संघ आंदोलन करेगी। साथ ही प्रशासन व सरकार तक यह बात पहुंचाएगी। श्रमिक देश की रीढ़ की हड्डी है, यदि श्रमिक न हो, तो बडे बडे कारखाने, मिले, सडक, पुल, सरकारी भवन, मकान इत्यादि का निर्माण कार्य नहीं हो सकते हैैं। इसके लिए सरकार ने सोचा है, और श्रमिकों को कई योजनाओं से लाभान्वित भी कर रही है। जो कि सराहनीय कदम है। वहीं उन्होंने बताया कि श्रमिकों के सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड 25 जुलाई से प्रत्येक सीएससी केंद्र पर बनाए जाएंगें। इसका लाभ प्रत्येक श्रमिक लें। इस मौके पर राजीव राय, जगदीश, राममूर्ति तिवारी, लखनलाल, सुनील नारंग, उमा सेन, राजकुमारी सेन, सविता, लक्ष्मी रैकवार, हेमलता ताम्रकार, चंदा कुमारी, प्रीति खटीक, शशि, साजदा बानो, शिवदयाल सेन, अमीना, राजकुमारी, मुस्कान, ममता, सुल्ताना, रूकसाना, पूजा ताम्रकार, कल्पना, अरविन्द, महेन्द्र कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
संवाददाता सुरेंद्र सपेरा ललितपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here