उत्तर प्रदेश सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों को दी राहत सामग्री ,कहा – जनता की सेवा को तत्पर है डबल इंजन की सरकार महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार को

0
112

उत्तर प्रदेश सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों को दी राहत सामग्री ,कहा – जनता की सेवा को तत्पर है डबल इंजन की सरकार

महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार क धानी बाजार कस्बे के महेश राम अशोक कुमार इंटर कालेज में 10ः40 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। 10ः45 बजे मंच पर पहुंचकर पीड़ितों को राहत सामाग्री वितरित कर लोगों से मुलाकात की।सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों से बेहद आत्मीयता से बातचीत की, उनका दुख-दर्द साझा किया। खुद अपने हाथों से राहत सामग्री सौंपी और भरोसा दिया कि हर संकट में सरकार उनके साथ खड़ी है। बाढ़ आपदा में हुए उनके हर नुकसान की भरपाई की जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि अक्तूबर में पहली बार असमय बाढ़ की त्रासदी का सामना हम सभी को करना पड़ रहा है। आपदा की चुनौती का मजबूती से सामना करते हुए केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार जनता की सेवा में जुटी है। बाढ़ प्रभावित हर व्यक्ति को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केंद्र व राज्य की सरकार ने हर प्रकार की सहायता के लिए प्रशासन को पर्याप्त धन व सामग्री उपलब्ध करा दी है। जिन घरों में पानी लगने से भोजन बनाने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, वहां भोजन के पैकेट पहुंचाई जा रहे हैं और जहां भोजन बन सकता है वहां पर्याप्त मात्रा में राशन किट की व्यवस्था की गई है।

सीएम योगी ने ने कहा कि प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि जो लोग बाढ़ के पानी में पूरी तरह गिरे हुए हैं उन्हें अतिरिक्त नौकाओं की व्यवस्था कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी जनप्रतिनिधि व प्रशासन के अधिकारी जनता की सेवा में लगे हुए हैं।बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न व अन्य सामग्री का वितरण कराया जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक ऋषि त्रिपाठी, प्रेम सागर पटेल, ज्ञानेंद्र सिंह, वीरेंद्र चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास आदि मौजूद रहे।

फसलों के लिए न हों परेशान, सरकार देगी भरपूर मदद

सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को युद्ध स्तर पर राहत सामग्री वितरित करने का निर्देश प्रशासन को दिया गया है ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बाढ़ से जनहानि पर पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए का मुआवजा तत्काल उपलब्ध कराया जाए। अंग भंग होने पर 2.5 लाख रुपए तक की सहायता के साथ ही गंभीर रूप से घायलों को भी आर्थिक मदद दी जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ से जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें 1.20 लाख रुपए मुख्यमंत्री आवास योजना के तर्ज पर मकान बनाने के लिए दिए जाएंगे।अतिवृष्टि के कारण बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान हुआ है।प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि सर्वे कराकर जल्द से जल्द फसलों की क्षतिपूर्ति की धनराशि किसानों के खातों में भेजी जाए। उन्होंने ने कहा कि पहले सूखा और अब असमय बाढ़ से आई स्थिति पर राज्य सरकार की पूरी नजर है। इसे देखते हुए किसानों को दलहन व सब्जी के बीज निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया जाए

सीएम योगी ने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगले तीन-चार दिन में बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और छिड़काव का अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया जाए। इसके साथ ही दीवाली से पूर्व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व बिजली आपूर्ति की बहाली सुनिश्चित करते हुए हर व्यवस्था को पुख्ता किया जाए। ताकि सभी लोग हर्षोल्लास से दिवाली मना सकें।

दो तरह की किट में दी जा रही राहत सामग्री

आपको बता दें कि बाढ़ पीड़ितों को किट में 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 2 किलो अरहर दाल, आधा किलो नमक, 250 ग्राम हल्दी, 250 ग्राम मिर्च, 250 ग्राम सब्जी मसाला, एक लीटर रिफाइंड तेल, पांच किलो लाई, दो किलो भूना चना, एक किलो गुड़, 10 पैकेट बिस्कुट, एक पैकेट माचिस, एक पैकेट मोमबत्ती, दो नहाने का साबुन शामिल है। इसके अलावा 10 किलो आलू, पांच लीटर केरोसिन, पांच लीटर क्षमता के दो जरीकेन, 15 गुणे 10 फीट की एक तारपोलीन शीट भी दी जा रही है।
गुड़िया सम्पादिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here