0
71

उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर काशी से रामेश्वरम् के सत्ताईस सौ पचहत्तर किलोमीटर के पदयात्रियो का किया गया अगवानी, कराया गया चायपान लालगंज मिर्जापुर। सं ज्ञानेश्वर सेवा संस्थान पनवेल मुम्बई के भक्तों द्वारा काशी विश्वनाथ दर्शन पूजन करने के पूर्व दशाश्वमेध घाट से गंगा जल लेकर सेतु वन्धु रामेश्वरम् कुल दूरी 2775 किलो मीटर पदयात्रा करते हुए नब्बे दिनों तक की पदयात्रा करने के लिए मकर संक्रांति के दिन से निकल पड़े है।जो मिर्जापुर लालगंज रीवा होते हुए रामेश्वरम् के लिए रवाना होगे।
संत पदयात्रा के मुख्य कर्ता धर्ता श्री वामन महराज भोईर, ने कहा है कि हम सब की यह यात्रा धर्म कर्म और विश्व कल्याण के लिए किया जा रहा है। जो काशी से रामेश्वरम् तक पदयात्रा किया जायेगा। प्रति दिन तीस किलोमीटर पदयात्रा किया जाता है।
इस पदयात्रा में मुख्य रूप से राजन महराज पाटिल ज्ञानेश्वर जाधव पुण्डलिक पाटिल पद्माकर पाटिल चन्द्र कान्त पवार बाघमोरे पदयात्री है। जबकि तीन अन्य सहयोगी राम जी कडव दिनेश वाईकर जनार्दन मुन्डे जो वाहन चालक एवं बाबर्ची के रूपमे है।
इन पदयात्रियो को पतुलकी ग्राम पंचायत ग्राम प्रधान गणेश शंकर दूबे की तरफ से चायपान कराया गया है। उक्त अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इण्टक के राष्ट्रीय सचिव पंडित शशि भूषण दूबे कंचनीय, ठाकुर राजेन्द्र सिंह गहरवार, आयूष सिंह, बिन्दू यादव, आदि लोगों ने इन पदयात्रियो की अगवानी किया है।
गुड़िया सम्पादिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here