उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर के मा0 उप मुख्यमंत्री ने जल शक्ति मंत्री के पैतृक आवास पहुॅंचकर उनकी दिवंगत पूज्य माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलिशो

0
157

उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर के मा0 उप मुख्यमंत्री ने जल शक्ति मंत्री के पैतृक आवास पहुॅंचकर उनकी दिवंगत पूज्य माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलिश काकुल परिजनों से भेंट कर व्यक्त की अपनी संवेदनाएंमीरजापुर 11 मार्च 2023- प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं मा0 उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पैतृक आवास ग्राम ओड़ी विकास खण्ड जमलापुर पहुंॅचकर उनकी दिवंगत पूज्य माता रामा देवी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर मा0 विधायक नगर पं0 रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार अनुराग सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। मा0 उप मुख्यमंत्रीगण के ग्राम ओड़ी पहुंचने पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने स्वागत एवं अभिवादन किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, उप जिलाधिकारी/संयुक्त मजिस्ट्रेट नवनीत सेहारा, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, क्षेेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 अनय मिश्रा, तहसीलदार चुनार नूपुर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी जमालपुर के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

गुड़िया सम्पादिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here