मध्य प्रदेश जनपद अशोकनगर के क्षेत्र में मां जानकी के दरबार में करीला मेला के अवसर पर बीना-गुना-बीना के मध्य तीन-तीन ट्रिप मेमू स्पेशल ट्रेन। पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल के अशोकनगर जिला में

0
124

मध्य प्रदेश जनपद अशोकनगर के क्षेत्र में मां जानकी के दरबार में करीला मेला के अवसर पर बीना-गुना-बीना के मध्य तीन-तीन ट्रिप मेमू स्पेशल ट्रेन।
पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल के अशोकनगर जिला मे आयोजित करीला मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बीना-गुना-बीना के मध्य दिनांक 11.03.2023 से 13.03.2023 तक (तीन-तीन ट्रिप) मेमू स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
गाड़ी संख्या 01601 बीना-गुना मेमू स्पेशल ट्रेन दिनांक 11.03.2023 से 13.03.2023 तक (तीन ट्रिप) बीना स्टेशन से 14.00 बजे प्रस्थान कर, 15.36 बजे अशोकनगर पहुँचकर, 15.38 बजे अशोकनगर से प्रस्थान कर, 16.50 बजे गुना स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01602 गुना-बीना मेमू स्पेशल ट्रेन
दिनांक 11.03.2023 से 13.03.2023 तक (तीन ट्रिप)
गुना स्टेशन से 19.30 बजे प्रस्थान कर, 20.21 बजे अशोकनगर पहुँचकर, 20.23 बजे अशोकनगर से प्रस्थान कर, 22.20 बजे बीना स्टेशन पहुँचेगी।
गाड़ी के हाल्ट-
यह गाड़ी दोनों दिशाओं में महादेवखेड़ी, सेमरखेड़ी, कंजिया, मुंगावली, गुनेरुबामोरी, पिपरईगांव, रहटवास, ओर, हिनोतिया-पीपलखेड़ा, अशोकनगर, रातीखेड़ा, शाडोरागांव, पीलीघाट, पगारा एवं माबन स्टेशनों पर रुकेगी।
इस गाड़ी में 08 मेमू कार कोच रहेंगे

महेश सेन विशेष रिपोर्ट

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here