उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर विन्ध्य महोत्सव के मंच पर 29 मार्च को देश की जानी मानी गायिका अभिलिप्सा पाण्डा के द्वारा की जायेगी भजन की प्रस्तुति मीरजापुर 28 मार्च

0
113

उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर विन्ध्य महोत्सव के मंच पर 29 मार्च को देश की जानी मानी गायिका अभिलिप्सा पाण्डा के द्वारा की जायेगी भजन की प्रस्तुति मीरजापुर 28 मार् 2023-विन्ध्याचल में आयोजित विन्ध्य महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर कल दिनांक 29 मार्च 2023 की सांय सात बजे से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमो की श्रृंखला में माता विन्ध्यवासिनी के दरबार में उड़ीसा की रहने वाली देश की जानी मानी भजन गायक कलाकार अभिलिप्सा पाण्डा का कार्यक्रम आयोजित होगा। अभिलिप्सा पाण्डा भारत के प्रसिद्ध सिंगरों मे से एक प्रसिद्ध जानी मानी कलाकार है। कल दिनांक 29 मार्च 2023 को विन्ध्य महोत्सव में इनका भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। इनका सबसे फेमस गीत ‘‘हर-हर शम्भू शिव महादेवा…..हैं’’ जिसे लोगो के द्वारा काफी पसन्द किया गया। अभिलिप्सा पाण्डा गायिका होने के साथ ही साथ एक अच्छी डांसर और मार्शल आर्टिस्ट भी हैं। तदुपरान्त विन्ध्य महोत्सव के मंच पर मीरजापुर के लोक गायक अमित दूबे के द्वारा भी गायन प्रस्तुत किया जायेगा। इसी क्रम में विन्ध्य महोत्सव के मंच पर दिनांक 26 मार्च 2023 को जनपद के लोकगायक खोखाराम मिर्जापुरी तथा जनपद की लोकगायिका कल्पना गुप्ता के द्वारा दिनांक 27 मार्च 2023 की सांय को विद्या सागर प्रेमी व उनकी टीम के द्वारा भी कार्यक्रम की प्रस्तुति कर लोगो को मनमोहक भजन व भक्ति गीत सुनाकर मत्रमुग्ध किया गया।
आर सी साहू सम्पादक गुड़िया सम्पादिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here